Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Birsa Munda Birth Anniversary: बिरसा मुंडा जयंती पर आज आदिवासियों को साधेंगी ममता, बांकुड़ा में रहेंगे सुवेंदु

    By Jagran NewsEdited By: PRITI JHA
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 12:57 PM (IST)

    Birsa Munda Birth Anniversary राज्य में पंचायत चुनाव से पहले बिरसा मुंडा के जन्मदिन के बहाने सभी दल आदिवासियों को लुभाने की जुगत में है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी राज्य के आदिवासी वोटों को विशेष रूप से पंचायत चुनावों के मद्देनजर विशेष प्राथमिकता देना चाहती है।

    Hero Image
    Birsa Munda Birth Anniversary: मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी आज से झाड़ग्राम के दो दिवसीय दौरे पर।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मंत्री अखिल गिरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच राज्य में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले आदिवासी वोट बैंक पर सभी दलों की नजर है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी आज से झाड़ग्राम के दो दिवसीय दौरे पर जा रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्री द्वारा राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगने के अगले दिन ममता आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासियों के गढ़ झारग्राम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। दोपहर तीन बजे से झाड़ग्राम में यह कार्यक्रम है, जहां ममता लोगों को संबोधित भी करेंगी। ममता झाड़ग्राम में आज रात भी बिताएंगी। माना जा रहा है कि इसके जरिए ममता आदिवासियों को साधने की कोशिश करेंगी।

    राज्य में पंचायत चुनाव से पहले बिरसा मुंडा के जन्मदिन समारोह में ममता की उपस्थिति को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दूसरी ओर, झाड़ग्राम में आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी रहेंगे और वह भी बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी भी आज आदिवासियों के बीच बांकुड़ा जिले में बिरसा मुंडा की जयंती समारोह में शामिल होंगे।

    बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने बांकुड़ा के रायपुर में एक सभा का आयोजन किया गया। सुवेंदु अधिकारी इसमें मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। इस सभा को कलकत्ता हाई कोर्ट से मंजूरी मिली है। हाई कोर्ट ने केंद्रीय बलों की सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।इधर, बिरसा मुंडा की जयंती पर ममता, सुकांत व सुवेंदु के आदिवासी का गढ़ माने जाने वाले जंगलमहल के क्षेत्र में मौजूदगी से आज बंगाल की सियासत फिर गर्म रहने वाली है।

    पंचायत चुनाव के पहले आदिवासियों को लुभाने की पहल

    गौरतलब है कि राज्य में पंचायत चुनाव से पहले बिरसा मुंडा के जन्मदिन के बहाने सभी दल आदिवासियों को लुभाने की जुगत में है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी राज्य के आदिवासी वोटों को विशेष रूप से पंचायत चुनावों के मद्देनजर विशेष प्राथमिकता देना चाहती है। आदिवासियों के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं भी शुरू की गई हैं। इतना ही नहीं, आदिवासियों के लिए दुआरे सरकार के कार्यक्रम में भी भूमि पट्टे के मुद्दे को विशेष महत्व देने के लिए कहा गया है। वहीं, आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री झाड़ग्राम में कार्यक्रम के मंच से आदिवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकती हैं। इससे पहले ममता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने सुबह ट्वीट कर बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें याद किया।

    आदिवासी के घर पर दोपहर का भोजन करेंगे सुकांत मजूमदार

    झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर के चोरमुंडी में आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुकांत मजूमदार बिरसा मुंडा के जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे। समारोह में शामिल होने से पहले रास्ते में वह झाड़ग्राम प्रखंड के मानिकपारा ठाकुरथन इलाके में शत्रुघ्न मुंडा नाम के आदिवासी परिवार में दोपहर का भोजन करेंगे। 

    West Bengal: कोलकाता के आसपास लड़ाकू विमान की गूंज, सैन्य प्रशिक्षण में लिया था हिस्सा

    comedy show banner
    comedy show banner