विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: 'NIA पर हमला करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई', राज्यपाल बोले- गुंडागर्दी की अनुमति नहीं...

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 06 Apr 2024 06:00 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि एनआईए अधिकारियों हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की ...और पढ़ें

NIA पर हमला करने वालों की राज्यपाल सीवी आनंद बोस की चेतावन।
NIA पर हमला करने वालों की राज्यपाल सीवी आनंद बोस की चेतावन।

HighLights

  1. जांच एजेंसियों को परेशान करने की कोशिश से किसी को फायदा नहीं होगाः राज्यपाल
  2. मामले में सख्ती से निपटने पर दिया जोर, कहा- इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

राज्य ब्यूरो/एजेंसी, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों पर हमला होने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। एनआईए की टीम पर हमला उस समय किया गया, जब कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय एजेंसी की टीम जांच करने पहुंची थी।

हमलावरों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाईः राज्यपाल

एनआईए अधिकारियों पर कथित हमले पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर हमला किया गया है, इसकी जानकारी मुझे है। हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्यपाल ने जांच एजेंसियों को डराने-धमकाने की इस प्रवृत्ति को निंदनीय करार देते हुए कहा कि इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि हमलावरों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

अधीर रंजन चौधरी ने की हमले की निंदा

वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी एनआईए पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम बंगाल में सरकार समर्थित गुंडों द्वारा ईडी, सीबीआई और एनआईए पर हमले की निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि एनआईए और सीबीआई सही हैं या नहीं, यह एक अलग मुद्दा है। हालांकि, लेकिन जिस तरह से इन एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। I.N.D.I. गठबंधन इसके खिलाफ आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय एजेंसियों पर इन हमलों को उचित नहीं ठहरा सकता। 

इस मामले में जांच करने पहुंची थी एनआईए

उल्लेखनीय है कि बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में 2022 में हुए बम विस्फोट मामले की जांच के लिए शनिवार सुबह गए एनआइए के दल पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कार में तोड़फोड़ की गई। हमले में एनआइए के दो अधिकारियों को मामूली चोट लगी है। इससे पहले जनवरी में राशन घोटाले के सिलसिले में छापेमारी करने गई ईडी की टीम पर भी उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में हमला हुआ था।

यह भी पढ़ेंः 'आधी रात को छापा क्यों मारा, क्या हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार कर लेंगे' NIA अधिकारियों पर हुए हमले पर बोलीं ममता बनर्जी

यह भी पढ़ेंः बंगाल में ED के बाद अब NIA की टीम पर हमला, कार में तोड़फोड़; दो अधिकारी घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।