विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आधी रात को छापा क्यों मारा, क्या हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार कर लेंगे' NIA अधिकारियों पर हुए हमले पर बोलीं ममता बनर्जी

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 06 Apr 2024 01:15 PM (IST)

Mamata Banerjee on NIA team attacked जांच एजेंसी के अधिकारियों पर हमले पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा ...और पढ़ें

Mamata Banerjee on NIA team attacked ममता का भाजपा पर हमला।
Mamata Banerjee on NIA team attacked ममता का भाजपा पर हमला।

एजेंसी, कोलकाता। Mamata Banerjee on NIA team Attacked बंगाल में ईडी के बाद आज एनआई की टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में दो अधिकारी घायल भी हो गए। घटना पर अब राज्य की सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। 

ममता ने कहा कि ये सब साजिश के तहत हुआ है और भाजपा के कहने पर ही एनआईए की टीम बंगाल आई थी। ममता ने कहा कि हम चाहते हैं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम करे, न कि भाजपा संचालित आयोग बन जाए।

ममता बोलीं- एनआई टीम ने महिला पर किया था हमला

जांच एजेंसी के अधिकारियों पर हमले पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि एनआईए की टीम ने भूपतिनगर में महिलाओं पर हमला किया था, न कि उसपर हमला हुआ है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में एनआईए टीम पर हुए हमले पर कहा,

“ये लोग स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना आधी रात को क्यों जाते हैं? उन्हें बता कर जाना चाहिए था। ये लोग बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। वे चुनाव से पहले हमारे बूथ एजेंट को गिरफ्तार करना चाहते हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में आज एनआईए अधिकारियों को ले जा रहे एक वाहन पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जहां वे 2022 बम विस्फोट मामले की जांच करने गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।