Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Arijit Singh Show: कोलकाता में रद हुआ गायक अरिजीत सिंह का कंसर्ट,सुरक्षा या राजनीति मुद्दे पर गरमाई सियासत

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 06:38 PM (IST)

    पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के कारण 18 फरवरी को कोलकाता के इको पार्क में होने वाले बालीवुड गायक अरिजीत सिंह के कंसर्ट को रद कर दिया गया। अब इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने कहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर कंसर्ट रद किया गया है।

    Hero Image
    Arijit Singh Show: कोलकाता में रद हुआ गायक अरिजीत सिंह का कंसर्ट,सुरक्षा या राजनीति मुद्दे पर गरमाई सियासत

    कोलकाता, राज्य ब्यूरो: पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के कारण 18 फरवरी को कोलकाता के इको पार्क में होने वाले बालीवुड गायक अरिजीत सिंह के कंसर्ट को रद कर दिया गया। अब इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा ने कहा है कि ममता सरकार गेरुए रंग से डर गई है। इसीलिए कंसर्ट को अनुमति नहीं दी गई है। इसका जवाब देते हुए राज्य सरकार ने कहा है कि उसी क्षेत्र में G-20 की बैठक होने वाली है। सुरक्षा के मद्देनजर कंसर्ट को रद किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    G-20 की बैठक के मद्देनजर फैसला

    जानकारी के मुताबिक, कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2022 में अरिजीत ने अपना मशहूर गाना रंग दे गेरुआ गया था, जिसके कुछ दिनों बाद ही उनका कंसर्ट रद किया गया है। भाजपा से लेकर टीएमसी पर सवाल खड़े कर रही है। दूसरी ओर भाजपा के सवाल पर जवाब देते हुए शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा है कि उसी क्षेत्र में G-20 की बैठक होने वाली है। इस दौरान G-20 के सभी सदस्य उसी क्षेत्र के आसपास होंगे। अगर कंसर्ट होता है तो वहां हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाएगी, जिससे लोगों पर निगरानी रखना मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से पुलिस प्रशासन ने कंसर्ट को रद करने का फैसला किया है।

    दूसरी जगह शो के आयोजन की चर्चा

    बता दें कि अरिजीत सिंह का कंसर्ट 18 फरवरी को कोलकाता के इको पार्क में होने वाला था। फिलहाल शो को कैंसिंल कर दिया गया है और चर्चा यह भी चल रही है कि अब सरकार शो को कहीं और शिफ्ट कर सकती है। मगर फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सलमान खान का एक शो भी इको पार्क में ही 20 जनवरी को आयोजित किया जाना था इसे भी रद कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का कलकत्ता दौरा: बंगाल को देंगे वंदे भारत की सौगात, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख