Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 03:45 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा का 69 वर्ष की उम्र मे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। साहा ने मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज में अंतिम सांस ली। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है। (फाइल फोटो)

    Hero Image
    पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

    कोलकाता, राज्य ब्यूरो। पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। 69 वर्षीय साहा को सीने में दर्द की शिकायत के चलते गुरुवार सुबह मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल की बीमारी से पीड़ित थे सुब्रत साहा

    अस्पताल के प्राचार्य अमित दान ने पत्रकारों को बताया कि साहा ने सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर अंतिम सांस ली। साहा दिल की बीमारी से पीड़ित थे। साहा राज्य सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं उद्यानिकी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे।

    सागरदिघी से MLA थे साहा

    टीएमसी नेता सुब्रत साहा मुर्शिदाबाद के सागरदिघी से विधायक थे। पिछले साल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की टिकट पर उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी।

    सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा कई नेताओं ने साहा के निधन पर दुख जताया है। राज्य सरकार ने उनके निधन पर आज आधे दिन की राजकीय छुट्टी की भी घोषणा की। सीएम ने अपने शोक संदेश में कहा कि मंत्री सुब्रत साहा के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके निधन से राजनीतिक जगत में एक शून्यता पैदा हुई है। परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ममता ने आगे कहा कि लंबे राजनीतिक जीवन में साहा विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों से भी जुड़े रहे। सुब्रत के साथ मेरे लंबे व्यक्तिगत संबंध थे। उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

    गाल ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ

    पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, साहा का हाल में कोलकाता में गाल ब्लैडर का ऑपरेशन भी हुआ था। हालांकि, वह ठीक हो गए और बुधवार सुबह मुर्शिदाबाद लौट आए थे, लेकिन रात में फिर तबीयत खराब हुई। उसके बाद सुबह में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    ये भी पढ़ें:

    निफ्टी 21,000 तो सोना 62 हजार तक जा सकता है, रियल एस्टेट पर बढ़ती ब्याज दराें और अमेरिकी मंदी का खतरा

    Fact Check: सिक्किम में भारतीय सैन्य ट्रक हादसे के नाम पर पाकिस्तान की करीब साढ़े चार साल पुरानी तस्वीर वायरल