यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sandeshkhali Case: 'एक गुंडे और दुष्कर्म आरोपी को बचाते रहे...', संदेशखाली मामले में टीएमसी पर जमकर बरसे भाजपा सांसद
टीएमसी नेता शेख की गिरफ्तारी पर घोष ने कहा कि हमारे विरोध प्रदर्शन और मीडिया के दबाव के बाद राज्य ...और पढ़ें

एएनआई, मेदिनीपुर। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में यौन शोषण और जमीन पर कब्जा करने वाले मामले में भाजपा सांसद ने तृणमूल पर हमला बोला है। भाजपा सांसद दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि गुंडे और दुष्कर्मी प्रदेश के हर नुक्कड़ और कोने में मौजूद हैं और राज्य और सत्तारूढ़ दल के झंडे के नीचे संरक्षित किए जा रहे हैं।
टीएमसी पर भाजपा सांसद का हमला
दिलीप घोष ने आगे आरोप लगाया कि शाहजहां शेख की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए टीएमसी ने एक अपराधी और एक दुष्कर्म आरोपी को दो महीने तक बचाया है। शाहजहां शेख के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर संदेशखाली में हाल के दिनों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद इस सप्ताह उसे गिरफ्तार किया गया।
घोष ने रविवार को मेदिनीपुर में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "गुंडे और दुष्कर्म आरोपी राज्य के हर कोने में मौजूद हैं, जो टीएमसी के झंडे तले सुरक्षित हैं। टीएमसी ने एक अपराधी, एक दुष्कर्मी को दो महीने तक बचाया है।"
शेख की गिरफ्तारी का लिया श्रेय
टीएमसी के कद्दावर नेता शेख की गिरफ्तारी का श्रेय लेने का दावा करते हुए घोष ने कहा, "हमारे विरोध प्रदर्शन और मीडिया के दबाव के बाद, राज्य पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मजबूर होना पड़ा और जल्द ही उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया।" घोष ने आरोप लगाया, "टीएमसी ने बंगाल को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने संपत्ति से लेकर महिलाओं की अस्मत तक सब कुछ लूट लिया है।"
यह भी पढ़ें: संदेशखाली मामले में ममता पर बरसे PM Modi, बोले- बंगाल में अपराधी तय करते हैं गिरफ्तारी का समय
लगातार भाजपा और टीएमसी में बढ़ रहा तनाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद कश्मीर की स्थिति बदलने की सराहना करते हुए, भाजपा नेता ने कहा, "अगर पीएम नरेंद्र मोदी कश्मीर मुद्दे को ठंडा कर सकते हैं, तो उन्हें बंगाल को ठंडा करने में केवल 2 मिनट लगेंगे।" उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली को लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।
