विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संदेशखाली मामले में ममता पर बरसे PM Modi, बोले- बंगाल में अपराधी तय करते हैं गिरफ्तारी का समय

Published: Sat, 02 Mar 2024 11:57 AM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2024 12:38 PM (IST)

PM Modi in Bengal पीएम ने कहा कि आजादी के बाद बंगाल का विकास रोका गया लेकिन हमारी सरकार ने ...और पढ़ें

PM Modi in Bengal बंगाल में गरजे पीएम मोदी।
PM Modi in Bengal बंगाल में गरजे पीएम मोदी।

HighLights

  1. बंगाल को आत्मनिर्भर बनाने पर हमारा जोर: पीएम मोदी
  2. कृष्णानगर में जनसभा से पहले पीएम ने 15,000 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। PM Modi in Bengal लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नदिया जिले के कृष्णानगर में जनसभा से  पहले वहां सरकारी कार्यक्रम में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसमें बिजली, रेल और सड़क से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

बंगाल को आत्मनिर्भर बनाएंगे

इस मौके पर पीएम ने कहा कि आजादी के बाद बंगाल का विकास रोका गया। हमारी सरकार ने बंगाल समेत पूर्वी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। बंगाल को आत्मनिर्भर व विकसित राज्य बनाना जरूरी है। पीएम ने कहा कि आज बंगाल को विकसित राज्य बनाने के लिए हम एक और कदम उठा रहे हैं। आज मुझे 15,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। बिजली, सड़क, रेल की बेहतर सुविधाएं आपके जीवन को आसान बनाएगी। इन विकास कार्यों से बंगाल के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

ममता पर बरसे मोदी

संदेशखाली मामले को लेकर भी पीएम मोदी ने ममता सरकार पर हमला बोला। पीएम ने कहा कि अब  बंगाल में अपराधी ही अपनी गिरफ्तारी का समय तय करते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में अपराध अब चरम पर पहुंच गया है।

बंगाल को आधुनिक बनाने में लगी केंद्र सरकार

मोदी ने कहा कि बंगाल देश के अन्य राज्यों के लिए पूर्वी द्वार का काम करता है। पूर्व में इस द्वार से प्रगति की अपार संभावनाओं का प्रवेश हो सकता है इसलिए हमारी सरकार बंगाल में सड़क मार्ग, रेल मार्ग, वायु मार्ग और जल मार्ग की आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही है।

पीएम ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के दृष्टिकोण से रेल बंगाल के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा रहा है लेकिन इतिहास की जो बढ़त बंगाल को हासिल थी, आजादी के बाद उसे सही ढंग से आगे नहीं बढ़ाया गया। यही कारण है कि तमाम संभावनाओं के बावजूद बंगाल पीछे छूटता गया। पिछले 10 वर्षों में हमने उस खाई को पाटने के लिए यहां के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत जोर दिया है।

इस मौके पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहे। 

कृष्णानगर में रोड शो भी किया

सरकारी कार्यक्रम के बाद पीएम ने कृष्णानगर में रोड शो भी किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि इसके पहले बंगाल दौरे के पहले दिन पीएम ने शुक्रवार को हुगली जिले के आरामबाग में 7,200 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास के साथ जनसभा को संबोधित किया था।