विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वोट देकर ही बंगाल से जाना...', ईद मनाने आए श्रमिकों से ममता बोलीं- अगर मतदान नहीं किया तो चली जाएगी नागरिकता

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Fri, 19 Apr 2024 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 04:51 PM (IST)

Mamta Banerjee attack Bjp बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सीएए और यूसीसी को लेकर विवादित बयान देते हुए इशारों-इशारों ...और पढ़ें

Mamta Banerjee attack Bjp ममता का भाजपा पर हमला।
Mamta Banerjee attack Bjp ममता का भाजपा पर हमला।

एजेंसी, मुर्शिदाबाद। Mamta Banerjee attack Bjp पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विवादित बयान सामने आया है। ममता ने दूसरे राज्यों से बंगाल आए श्रमिकों से कहा कि वो ईद मनाने तो बंगाल आए हैं, लेकिन वो वोट देकर ही वापस जाएं, नहीं तो उनकी नागरिकता चली जाएगी।

सीएए को लेकर BJP पर बोला हमला

ममता ने कहा,

मैं उन सभी प्रवासी श्रमिकों से अनुरोध करना चाहूंगी जो ईद मनाने के लिए यहां आए हैं, कृपया बिना मतदान किए वापस न जाएं क्योंकि अगर आप आने वाले दिनों में मतदान नहीं करेंगे तो वे आपका आधार कार्ड और आपकी नागरिकता छीन लेंगे। मैं यहां सीएए लागू नहीं होने दूंगी, जैसे मैंने असम में इसे लागू नहीं होने दिया। 

यूसीसी लागू ना होने देने की कही बात

ममता ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि अब वो यूसीसी के बारे में भी बात कर रहे हैं, क्या आप जानते हैं कि इससे क्या होगा। यदि वे यूसीसी लाते हैं तो आप अपनी पहचान खो देंगे।