यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहलगाम हमले के खिलाफ किया पोस्ट तो मिली रेप की धमकी, पीड़िता ने FB पर रोते-रोते दी जानकारी
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर कोलकाता की एक युवती को दुष्कर्म की धमकी ...और पढ़ें

HighLights
- आतंकी हमले का विरोध करने पर युवती को मिली दुष्कर्म की धमकी।
- पुलिस ने प्रकरण में शिकायत दर्ज की।
- युवती ने फेसबुक पर लाइव आकर दी जानकारी।
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पोस्ट करने पर बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर की रहने वाली एक युवती को दुष्कर्म की धमकी दी गई है। पीड़िता ने खुद फेसबुक पर लाइव आकर रोते-रोते इसकी जानकारी दी।
खबर मिलने स्थानीय थाने की पुलिस युवती के घर गई और घटना की जानकारी ली। भाजपा विधायक व बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी फोन पर पीड़िता से बात की।
युवती को मिली रेप की धमकी
प्राथमिक जांच में पता चला है कि दो फर्जी फेसबुक अकाउंट से धमकी दी गई है। धमकी देने वालों ने युवती के पोस्ट को धार्मिक विद्वेष फैलाने वाला बताया है।
पीड़िता ने पहलगाम हमले के विरोध में किया था पोस्ट
वहीं, पीड़िता ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से हिंदू पर्यटकों को चुन-चुनकर उनकी हत्या की गई, वह बेहद निंदनीय है। उसी का विरोध करते हुए उन्होंने पोस्ट किया था। अधिकांश लोगों ने उनके पोस्ट का समर्थन किया है।
आतंकी हमले में मरने वालों में दो बंगाल के लोग शामिल
दूसरी तरफ कोलकाता की संस्था भवानीपुर गुजराती एजुकेशन सोसाइटी ने आतंकी हमले में मारे गए बंगाल के तीन लोगों की संतानों की शिक्षा के लिए 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मालूम हो कि मरने वालों में से दो कोलकाता व एक पुरुलिया जिले के झालदा के रहने वाले थे।
