विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत की नहीं है आतंकी हमले में मारे गए कोलकाता के बितान की पत्नी? नागरिकता को लेकर छिड़ा विवाद

Published: Fri, 25 Apr 2025 11:30 PM (IST)

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कोलकाता के बितान अधिकारी की पत्नी सोहिनी की नागरिकता को लेकर विवाद खड़ा हो ...और पढ़ें

आतंकी हमले में मारे गए कोलकाता के बितान की पत्नी की नागरिकता को लेकर विवाद (फोटो- एक्स)
आतंकी हमले में मारे गए कोलकाता के बितान की पत्नी की नागरिकता को लेकर विवाद (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. जेठ ने बांग्लादेशी होने का दावा किया, अंतरराष्ट्रीय जालसाज भी बताया
  2. तृणमूल नेता कुणाल घोष ने की मामले की जांच की मांग

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कोलकाता के बितान अधिकारी की पत्नी सोहिनी की नागरिकता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोहिनी के जेठ विभु अधिकारी ने न सिर्फ सोहिनी के बांग्लादेशी होने का दावा किया है बल्कि उसे 'अंतरराष्ट्रीय जालसाज' भी करार दिया है।

सोहिनी के भाई ने इस आरोप को सिरे से नकारा

दूसरी तरफ सोहिनी के भाई ने इस आरोप को सिरे से नकारा है। सोहिनी से इसपर प्रतिक्रिया लेने का प्रयास करने पर कहा गया कि वह अभी शारीरिक व मानसिक तौर पर बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं।

विभू ने दावा किया कि सोहिनी भारत की नागरिक नहीं

मालूम हो कि सोहिनी गत बुधवार को ही कोलकाता के वैष्णवघाटा पाटुली इलाके में स्थित अपने घर लौटी हैं। विभू ने दावा किया कि सोहिनी भारत की नागरिक नहीं हैं। दो साल पहले सोहिनी व उसकी मां भारती राय के विरुद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था, जो अब भी लंबित है।

भारती बांग्लादेश लौट चुकी है, जबकि सोहिनी यहीं रह रही हैं। विभू ने आगे कहा कि सोहिनी ने अपना परिचय छिपाकर बितान से शादी की थी। सोहिनी के दो जन्म प्रमाण-पत्र हैं। वह मूलरूप से बांग्लादेश की नागरिक हैं।

बितान पहले सोहिनी के साथ अमेरिका में रहते थे

उन्होंने इस देश का राशन कार्ड व मतदाता परिचय-पत्र बनवाया था। बितान पहले सोहिनी के साथ अमेरिका में रहते थे। जनवरी, 2023 से यहां रह रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने इस मामले की जांच की मांग की है।