विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने स्कूल नौकरी घोटाले की जांच में सहयोग की बात कबूली

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Thu, 09 Nov 2023 01:52 PM (GMT+05:30)

Kolkata News अभिषेक बनर्जी बंगाल में कथित स्कूल रोजगार घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर कोलकाता में ईडी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय से बाहर आने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वह स्कूल नौकरी घोटाले की जांच में सहयोग देने को तैयार है।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो)
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो)

 पीटीआई, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय से बाहर आने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वह राज्य में कथित स्कूल रोजगार घोटाले की जांच में केंद्रीय एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

अभिषेक बनर्जी बंगाल में कथित स्कूल रोजगार घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर कोलकाता में ईडी कार्यालय पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी दोपहर के ठीक बाद केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय से बाहर आये। टीएमसी सांसद ने कहा कि उन्होंने एजेंसी को लगभग छह हजार पन्नों का जवाब और उसके द्वारा मांगे गये सभी दस्तावेज सौंपे हैं।

मैंने हमेशा जांच में सहयोग किया- अभिषेक बनर्जी

ईडी कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा जांच में सहयोग किया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। अगर मुझे दोबारा समन भेजा गया तो मैं ईडी के सामने पेश होने के लिए तैयार हूं। मैंने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना विस्तृत जवाब सौंप दिया है।’’

यह भी पढ़ें- 'हेलो! केरल सचिवालय के परिसर में बम है...', Kerala Police Headquarter में मिला धमकी भरा कॉल; फिर हुआ क्या?

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा जारी, गोली लगे दो शव किए गए बरामद; अब तक 180 लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।