विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शांतिनिकेतन में होली पर प्रतिबंध को लेकर ममता सरकार पर बीजेपी हमलावर, बोली- मुस्लिमों का कर रहीं हैं तुष्टिकरण

Published: Thu, 13 Mar 2025 08:13 PM (IST)

शांतिनिकेतन के सोनाझुरी हाट में होली खेलने पर प्रतिबंध को लेकर राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया है। भाजपा ने ममता ...और पढ़ें

बंगाल सरकार ने शांतिनिकेतन में होली पर प्रतिबंध को हरियाली संरक्षण के मद्देनजर उठाया गया कदम बताया है।
बंगाल सरकार ने शांतिनिकेतन में होली पर प्रतिबंध को हरियाली संरक्षण के मद्देनजर उठाया गया कदम बताया है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। शांतिनिकेतन के सोनाझुरी हाट में होली खेलने पर प्रतिबंधों को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इसे ममता बनर्जी की सरकार की मुस्लिमों को तुष्ट करने की एक और रणनीति करार दिया है, वहीं बंगाल सरकार ने इसे हरियाली संरक्षण के मद्देनजर उठाया गया कदम बताया है।

भाजपा विधायक और बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता सरकार विभाजन की राजनीति कर रही है। बंगाल में होली खेलने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाए आरोप

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर लिखा, "यह ममता बनर्जी की वास्तविक औरंगजेबी मानसिकता है। उन्होंने रमजान और शुक्रवार की नमाज के लिए शांतिनिकेतन में होली पर प्रतिबंध लगा दिया है। ममता बेगम की तरह बर्ताव कर रही हैं। सोनाझुरी हाट में होने वाले शांतिनिकेतन बसंत उत्सव में दुनियाभर के लोग शामिल होकर होली का जश्न मनाते हैं लेकिन ममता बनर्जी सिर्फ अपने वोट बैंक को तुष्ट करना जानती हैं।"

टीएमसी नेता ने दे दी ये दलील

दूसरी तरफ बंगाल की वन मंत्री बीरबाहा हांसदा ने कहा कि शांतिनिकेतन में होली पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। लोगों से पर्यावरण की रक्षा करने का अनुरोध किया गया है। रंगों में ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जो पेड़ों को क्षति पहुंचा सकते हैं। जो लोग इसे लेकर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि प्रत्येक जगह की परिस्थितियां अलग हैं।

बोलपुर प्रभागीय वन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सोनाझुरी इलाके में बैनर लगाकर लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे वहां रंगों का त्योहार न मनाएं। विभाग इसे लागू करने के लिए पुलिस और प्रशासन से सहयोग मांगेगा, लेकिन बेहतर होगा कि लोग खुद ही होली न खेलें।

यह भी पढ़ें: 'राज्यपाल-मुख्यमंत्री के बीच कानूनी लड़ाई अच्छी बात नहीं', कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता सरकार को दी नसीहत