Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fire Incidents: कोलकाता के गार्स्टिन प्लेस में लगी भीषण आग, ठाणे में अर्जुन टॉवर भी लपटों की चपेट में

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 09:26 AM (IST)

    Fire Incidents शनिवार सुबह कोलकाता के 5वें गार्स्टिन प्लेस में भीषण आग लग गई। मौके पर छह दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। उधर देश के विभिन्न हिस्सों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में गोखले मार्ग पर स्थित अर्जुन टॉवर में शनिवार तड़के आग लग गई। गुरुग्राम के दौलताबाद में भी एक फैक्ट्री में आग लगने की खबर है।

    Hero Image
    ठाणे के अर्जुन टॉवर पर लगी आग (फोटो- एएनआई)

    एएनआई, कोलकाता। शनिवार सुबह कोलकाता के 5वें गार्स्टिन प्लेस में भीषण आग लग गई। मौके पर छह दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। उधर, देश के विभिन्न हिस्सों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में गोखले मार्ग पर स्थित अर्जुन टॉवर में शनिवार तड़के आग लग गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: 24 घंटे में तेजी से बदेलगा मौसम का मिजाज, यूपी के 35 शहरों में बारिश का अलर्ट; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

    ठाणे नगर निगम के मुताबिक आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। नगर निगम ने जानकारी दी है कि अभी तक किसी के झुलसने या घायल होने की खबर नहीं है। दिल्ली में शुक्रवार रात को निलोथी गांव के हनुमान धर्मकांटा के पास एक लकड़ी के सामान की फैक्ट्री में आग लग गई थी। दमकल की 28 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

    यह भी पढ़ें: दौलताबाद की एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, हादसे में नौ लोगों की मौत की खबर, कई मजदूर घायल