विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामनवमी पर बंगाल में बमबाजी, सुवेंदु अधिकारी बोले- ममता बनर्जी के भड़काऊ भाषण के कारण भड़की हिंसा

Published: Thu, 18 Apr 2024 11:50 AM (IST)

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से रामनवमी के दौरान हिंसा की घटना सामने आई। जिसमें कम से कम 20 ...और पढ़ें

ममता बनर्जी के भड़काऊ भाषण के कारण भड़की हिंसा- सुवेंदु अधिकारी
ममता बनर्जी के भड़काऊ भाषण के कारण भड़की हिंसा- सुवेंदु अधिकारी

HighLights

  1. बंगाल में हुआ रामनवमी पर बवाल
  2. सुवेंदु अधिकारी ने लगाए ममता सरकार पर आरोप
  3. चुनाव आयोग से की कार्रवाई करने की मांग

एएनआई, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से रामनवमी के दौरान हिंसा की घटना सामने आई। बंगाल के मुर्शिदाबाद में बुधवार (17 अप्रैल) को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई। जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। शक्तिपुर में बुधवार शाम को शोभायात्रा के दौरान विस्फोट भी हुआ, जिसमें एक महिला घायल हो गई।

वहीं, अब इस मामले को लेकर ममता सरकार और विपक्ष आमने सामने है। सुवेंदु अधिकारी ने अपने X हैंडल पर एक ट्वीट कर ममता सरकार पर निशाना साधा है।

सुवेंदु ने अपने ट्वीट में लिखा, मुख्यमंत्री के भड़काऊ भाषण के कारण पश्चिम बंगाल राज्य में विभिन्न स्थानों पर रामनवमी के जुलूसों को रोक दिया गया और उन पर हमला किया गया।

मैंने माननीय राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस को पत्र लिखा है और उन्हें 17.04.2024 को राम नवमी के अवसर पर निकाले गए जुलूसों पर किए गए हमलों के बारे में अवगत कराया और उनसे कानून और व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही घटनाओं की जांच NIA से कराने का अनुरोध किया है।

उन्होंने आगे लिखा, मैं चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करना चाहूंगा, जिनके उकसावे के कारण ऐसी अप्रिय घटनाएं हुईं हैं।

यह भी पढ़ें- शरद पवार के गढ़ बारामती में क्या सेंध लगाएगी बहू, ननद-भाभी में रोचक मुकाबला, आज पर्चा दाखिल करेंगी सुप्रिया और सुनेत्रा पवार

यह भी पढ़ें- Bird Flu In Kerala: केरल के अलाप्पुझा में बर्ड फ्लू फैलने से मचा हडकंप, प्रशासन ने लिया घरेलू पक्षियों को मारने का फैसला