विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bird Flu In Kerala: केरल के अलाप्पुझा में बर्ड फ्लू फैलने से मचा हड़कंप, प्रशासन ने लिया घरेलू पक्षियों को मारने का फैसला

Published: Thu, 18 Apr 2024 10:13 AM (IST)

Bird Flu In Kerala अलाप्पुझा जिले में दो स्थानों पर बर्ड फ्लू फैलने का मामला सामने आया है। इस जानकारी ...और पढ़ें

Bird Flu In Kerala: केरल के अलाप्पुझा में बर्ड फ्लू फैलने से मचा हड़कंप
Bird Flu In Kerala: केरल के अलाप्पुझा में बर्ड फ्लू फैलने से मचा हड़कंप

HighLights

  1. केरल में फैला बर्ड फ्लू
  2. अलाप्पुझा जिले में दो स्थानों पर मिला बर्ड फ्लू
  3. प्रशासन ने लिया घरेलू पक्षियों को मारने का फैसला

पीटीआई, अलाप्पुझा (केरल)। Bird Flu In Kerala: केरल के अलाप्पुझा जिले में दो स्थानों पर बर्ड फ्लू फैलने की सूचना मिली। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि एडथवा ग्राम पंचायत के वार्ड 1 के एक क्षेत्र और चेरुथाना ग्राम पंचायत के वार्ड 3 के एक अन्य क्षेत्र में पाली गई बत्तखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

नमूनों में H5N1 की हुई पुष्टि

बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाने वाले बत्तखों के नमूनों को परीक्षण के लिए भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेजे जाने के बाद बीमारी की पुष्टि हुई।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) की पुष्टि हुई है।

ऐसे में भारत सरकार की कार्ययोजना के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जहां पक्षी मिले हैं वहां से एक किलोमीटर के दायरे में घरेलू पक्षियों को मारने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया है।

रैपिड एक्शन फोर्स का होगा गठन

अधिकारी ने कहा, एक रैपिड एक्शन फोर्स का गठन किया जाएगा और पशु कल्याण विभाग द्वारा संबंधित तैयारियां जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने कहा कि अनावश्यक रूप से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बीमारी के इंसानों में फैलने की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें- ‘अगर मेरी पत्नी को कुछ हुआ तो छोडूंगा नहीं…’, जेल में बंद इमरान खान ने सेना प्रमुख असीम मुनीर को दी धमकी

यह भी पढ़ें- UNSC में भारत को मिलेगी स्थायी सदस्यता? एलन मस्क के समर्थन के बाद अब अमेरिका ने भी दी प्रतिक्रिया