विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: भाजपा ने बंगाल चुनाव के दौरान धांधली का लगाया आरोप, डायमंड हार्बर सहित कई लोकसभा सीट पर पुनर्मतदान की मांग

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Sun, 02 Jun 2024 03:20 PM (IST)

1 जून को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को लिखे पत्र में भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा ...और पढ़ें

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कई बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की (फाइल फोटो)
भाजपा ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कई बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की (फाइल फोटो)

पीटीआई, कोलकाता। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर कई बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि शनिवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी की गई।

1 जून को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को लिखे पत्र में भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा कि भाजपा पार्टी के बूथ एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया, सीसीटीवी कैमरे मतदान कक्ष के अलावा अन्य दिशाओं में लगे पाए गए और मतदाताओं को बूथों तक पहुंचने से रोका गया।

बीजेपी ने इन बूथों पर की पुनर्मतदान की मांग 

पत्र में कहा गया है कि डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अभिजीत दास (बॉबी) की ओर से हम आपसे कई बूथों पर पुनर्मतदान की अनुमति देने का अनुरोध करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बडगे बडगे, फाल्टा, महेशतला, डायमंड हार्बर, बिष्णुपुर, सतगछिया और मेटियाब्रुज विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की गई।

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी यहां से लड़ रहे चुनाव 

बता दें कि टीएमसी के मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से फिर से चुनाव लड़ रहे थे। शनिवार को सातवें और अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर 73.79 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें- West Bengal Exit Poll 2024: ज्यादातर एग्जिट पोल में बंगाल में भाजपा को भारी बढ़त, ममता बनर्जी की TMC को लग सकता है बड़ा झटका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।