विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal Exit Poll 2024: ज्यादातर एग्जिट पोल में बंगाल में भाजपा को भारी बढ़त, ममता बनर्जी की TMC को लग सकता है बड़ा झटका

Published: Sat, 01 Jun 2024 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2024 11:52 PM (IST)

West Bengal Exit Poll चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शनिवार शाम अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों द्वारा जारी ज्यादातर ...और पढ़ें

जबरदस्त टक्कर में टीएमसी के मुकाबले भाजपा को भारी बढ़त मिलने का अनुमान है।
जबरदस्त टक्कर में टीएमसी के मुकाबले भाजपा को भारी बढ़त मिलने का अनुमान है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। West Bengal Exit Poll: चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शनिवार शाम अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों द्वारा जारी ज्यादातर एक्जिट पोल में बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां जबरदस्त टक्कर में टीएमसी के मुकाबले मुख्य विपक्षी भाजपा को भारी बढ़त (काफी अधिक सीटें) मिलने का अनुमान है।

एबीपी- सीवोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से भाजपा 23 से 27 सीटें जीत सकती है जबकि टीएमसी के खाते में 13 से 17 सीटें जा सकती हैं। वहीं, कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन एक से तीन सीटें जीत सकती है। बंगाल में भाजपा को 42.5 प्रतिशत, टीएमसी को 41.5 प्रतिशत, कांग्रेस व वाम को 13.2 प्रतिशत और अन्य को 2.8 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है।

2019 में टीएमसी ने 22, भाजपा ने 18 जबकि कांग्रेस ने दो सीटें जीती थी। इसी तरह इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा 26 से 31, टीएमसी 11 से 14 और कांग्रेस के दो सीटें जीतने का अनुमान है। न्यूज 24 टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को 24, टीएमसी को 17 और कांग्रेस-वाम गठबंधन को एक सीट मिलने की संभावना है।

इंडिया न्यूज के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 21 और टीएमसी के खाते में 19 सीटें जा सकती हैं। अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं। इंडिया टीवी के एक्जिट पोल में भाजपा 22 से 26, टीएमसी 14 से 18 जबकि कांग्रेस एक से दो सीटें जीत सकती है।

रिपब्लिक बांग्ला और मार्टरिज के मुताबिक, भाजपा को 21 से 25 और टीएमसी को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। टाइम्स नाऊ नवभारत ने भाजपा को 22, टीएमसी को 19 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान लगाया है।

वहीं, टीवी 9, पोल स्टार्ट और पीपुल इंसाइट के एक्जिट पोल में टीएमसी को 24, भाजपा को 17 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। बता दें कि इससे पहले 2019 में भी ज्यादातर एक्जिट पोल में बंगाल में भाजपा के 16 से अधिक सीटें जीतने का अनुमान जताया गया था। भाजपा ने 18 सीटें जीती थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।