कोलकाता: फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराई बाइक, 100 फीट की ऊंचाई से गिरे दो लोगों की मौत
कोलकाता में रविवार को एक फ्लाईओवर की रेलिंग से एक मोटरसाइकिल टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। फ्लाईओवर की रेलिंग से टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार नीचे गिर गए। पुलिस ने इस मामले में बताया कि बाइक पर सवार दोनों युवकों की उम्र 22- 24 वर्ष के बीच थी। वे दोनों लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरे थे।

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता में रविवार को एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कोलकाता में रविवार को एक फ्लाईओवर की रेलिंग से एक मोटरसाइकिल टकरा गई। इस टक्कर के बाद वाहन पर सवार दो लोग नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार तेज गति से चिंगरीघाटा क्षेत्र से पार्क सर्कस की ओर जा रहे थे तभी फ्लाईओवर पर मोड़ लेते समय वाहन रेलिंग से टकरा गया। बाइक पर सवार दोनों युवकों की उम्र 22-24 वर्ष के बीच थी। वे दोनों लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरे।
चिकित्सकों ने मृत किया घोषित
इस घटना के संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद उन्हें तुरंत एसएसकेएम ट्रामा केयर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान बहु बाजार क्षेत्र के निवासी दानिस आलम और अनीस राणा के रूप में हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।