यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bengal Politics: विधानसभा से 30 दिनों के लिए सस्पेंड हुए BJP नेता सुवेंदु अधिकारी, आखिर स्पीकर ने क्यों लिया ऐसा एक्शन?
बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी द्वारा स्पीकर की आसन की तरफ कागज फाड़कर फेंकने से ...और पढ़ें

HighLights
- तापस राय ने सुवेंदु को सदन से सस्पेंड करने की मांग की
- भाजपा के विधायकों ने सदन से वाकआउट किया
- शीतकालीन सत्र सहित 30 दिनों के लिए सदन से सस्पेंड हुए भाजपा नेता
जेएनएन,कोलकाता। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को बंगाल विधानसभा में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा लाए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी द्वारा स्पीकर की आसन की तरफ कागज फाड़कर फेंकने से नाराज विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने उन्हें पूरे शीतकालीन सत्र सहित 30 दिनों के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया है।
भाजपा विधायकों ने दो बार सदन से वाकआउट किया
स्पीकर के अपमान का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक तापस राय ने सुवेंदु को सदन से सस्पेंड करने की मांग को लेकर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया, जिसपर स्पीकर ने सस्पेंड करने की घोषणा की। इससे पहले मंगलवार को भाजपा विधायकों ने दो बार सदन से वाकआउट किया।

सुवेंदु के नेतृत्व में नेताओं ने की जमकर नारेबाजी
पहले हाफ में भाजपा विधायक दल ने राज्य में विभिन्न योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार को लेकर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया, जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया। इसके बाद सुवेंदु के नेतृत्व में सभी भाजपा विधायक सदन से वाकआउट कर गए और बाहर में भी जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद दूसरे हाफ में संविधान दिवस पर चर्चा के दौरान स्पीकर के साथ कहासुनी के बाद भाजपा विधायकों ने वाकआउट किया।
यह भी पढ़ें: West Bengal:TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने श्रमिकों को दी बड़ी सौगात, 3000 मनरेगा जाब कार्ड धारकों को मिलेगी आर्थिक सहायता
