विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal:TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने श्रमिकों को दी बड़ी सौगात, 3000 मनरेगा जाब कार्ड धारकों को मिलेगी आर्थिक सहायता

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Tue, 28 Nov 2023 03:00 AM (IST)

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी बकाये से वंचित बंगाल के लगभग 3000 मनरेगा जाब कार्ड धारकों को आर्थिक ...और पढ़ें

भाजपा नेता दिलीप घोष ने इसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले रिश्वत देना बताया
भाजपा नेता दिलीप घोष ने इसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले रिश्वत देना बताया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता।  तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी बकाये से वंचित बंगाल के लगभग 3,000 मनरेगा जाब कार्ड धारकों को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार अभिषेक ने उन श्रमिकों को पत्र भेजना शुरू कर दिया है, जिन्होंने गत अक्टूबर में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर तृणमूल के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। अभिषेक वादा किया था कि अगर दो महीने में केंद्र ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो वह मनरेगा जाब कार्ड धारकों को पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता सुनिश्चित करेंगे। 

उन्होंने श्रमिकों को रविवार शाम से पत्र भेजना शुरू कर उन्हें आर्थिक सहायता की जानकारी देनी शुरू कर दी है। करीब 3,000 श्रमिकों को पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में कितने रुपये दिए जाएंगे, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पत्र में अभिषेक ने सहानुभूति व्यक्त करने के साथ यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में पहले से भी बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरी तरफ वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने इसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले रिश्वत देना बताया है। उन्होंने कहा-'तृणमूल को अब लोगों को अपनी रैलियों और कार्यक्रमों में लाने के लिए धन शक्ति का उपयोग करना पड़ रहा है। चूंकि कई लोगों को दिल्ली ले जाया गया था, इसलिए अब उन्हें भुगतान करना पड़ रहा है। यह आर्थिक सहायता के नाम पर लोकसभा चुनाव से पहले रिश्वत है। 

www.jagran.com/news/national-teacher-recruitment-scam-supreme-court-denied-interim-relief-to-tmc-leader-abhishek-banerjee-23507536.html