यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Teacher recruitment scam: SC ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी को अंतरिम राहत देने से किया इनकार; ED जारी रखेगी जांच
School Jobs Scam पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर सीबीआई और ईडी जांच में जुटी हुई है। इस ...और पढ़ें

HighLights
- शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत।
- शिक्षक भर्ती घोटाले मामले नेता से ईडी और सीबीआई कर रही पूछताछ।
नई दिल्ली, एएआई। पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले (School Jobs Scam) को लेकर सीबीआई और ईडी जांच में जुटी हुई है। इस मामले टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से भी पूछताछ चल रही है। सीबीआई और ईडी के जरिए पूछताछ पर रोक लगाने के लिए अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली।
सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर विचार करने से सर्वोच्च न्यायालय ने इनकार कर दिया।
कोलकाता के कई जगहों पर ईडी ने मारा छापा
सोमवार को बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने जांच जारी है। ईडी ने सोमवार को कोलकाता और उसके आसपास के कई स्थानों पर अधिकारियों ने तलाशी की। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं द्वारा जिन स्थानों की तलाशी ली जा रही है, उनमें शहर के दक्षिणी हिस्से में पॉश न्यू अलीपुर इलाके में एक निजी कंपनी का कार्यालय भी शामिल है।
जानें क्या है शिक्षा भर्ती घोटाला?
जब टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी बंगाल के शिक्षा मंत्री थे, तो उस समय पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमिशन (SSC) ने पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाली थी। इस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें कोलकाता हाईकोर्ट में दाखिल की गई। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिन उम्मीदवारों के नंबर कम थे, उन्हें भी मेरिट लिस्ट में ऊपर स्थान मिला है।
पार्थ चटर्जी और अर्पतिा मुखर्जी को किया गया गिरफ्तार
इस मामले पर जब ईडी ने जांच की तो ममता सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी और उनके करीबी अर्पतिा मुखर्जी को गिरफ्तार किया। अर्पिता के ठिकानों से ईडी को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे और कई किलो सोना बरामद किए। बता दें कि फिलहाल टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से भी इस मामले में पूछताछ चल रही है।
