Bengal News: ओपन प्लेटफार्म फार नेताजी संस्था ने कहा- जापान के रेंकोजी मंदिर में रखी नेताजी की अस्थियों को जल्द भारत लाया जाए
Bengal News संगठन की ओर से सौम्या शंकर बोस ने गुरुवार को बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद सरकार की स्थापना की थी जो अखंड भारत की पहली सरकार थी। दुनिया के कई देशों ने उसे अपना समर्थन भी दिया था।
कोलकाता, राज्य ब्यूरो। Bengal News: एक बार फिर से जापान के रेंकोजी मंदिर में रखी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियों को जल्द से जल्द देश ले आने की मांग उठी है। ओपन प्लेटफार्म फार नेताजी संस्था की ओर से इस मांग के समर्थन में रैली निकाली गई है।
संगठन की ओर से सौम्या शंकर बोस ने गुरुवार को बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद सरकार की स्थापना की थी जो अखंड भारत की पहली सरकार थी। दुनिया के कई देशों ने उसे अपना समर्थन भी दिया था। इसलिए 21 अक्टूबर को भारत का स्वतंत्रता दिवस घोषित किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि देश के सबसे बहादुर स्वतंत्रता सेनानी की अस्थियों को विदेश की धरती से भारत लाया जाए। उन्होंने कहा कि रेंकोजी मंदिर में आखिर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां क्यों रहेंगी? आज जब देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है तब नेताजी की अस्थियों का रेंकोजी मंदिर में रखा होना स्वीकार्य नहीं है। उसे तत्काल स्वदेश ले आना चाहिए।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार अस्थियों को रखने के एवज में जापान सरकार को भुगतान भी करती है आखिर क्यों? इस मांग के साथ सुबह 11:00 बजे रैली हाजरा मोड़ से शुरू हुई थी जो नेताजी भवन जाकर खत्म हुई है। यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। सौम्य शंकर बोस ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस वास्तव में देश में अनेकता में एकता के सूत्रधार थे।
यह भी पढ़ें- Bengal News: IMD ने बताया-दीपावली व काली पूजा के समय होगी भारी बारिश, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
यह भी पढ़ें- Bengal News: रेलवे और मेट्रो अथारिटी का तोहफा, कालीपूजा और दीवाली के मौके पर चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें
यह भी पढ़ें- Bengal News: केंद्र ने बंगाल में चल रहीं विकास परियोजनाओं का नए सिरे से मांगा ब्योरा, फंड नहीं मिलने का आरोप