विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‌Bengal News: IMD ने बताया-दीपावली व काली पूजा के समय होगी भारी बारिश, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2022 04:27 PM (IST)

‌Bengal News 22 अक्टूबर को यह बेहद गंभीर निम्न दबाव में बदल सकता है और उसके 48 घंटों के अंदर ...और पढ़ें

Bengal News: दीपावली व काली पूजा के समय बंगाल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की आशंका है।
Bengal News: दीपावली व काली पूजा के समय बंगाल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की आशंका है।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। Bengal News: अंडमान सागर में उत्पन्न हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र शक्तिशाली होता जा रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 22 अक्टूबर को यह बेहद गंभीर निम्न दबाव में बदल सकता है और उसके 48 घंटों के अंदर यह चक्रवात का रूप धारण कर सकता है, इसके चक्रवार का रुप धारण करने के बाद दीपावली व काली पूजा के समय बंगाल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग का कहना है कि जिस समय इसके चक्रवात का रूप लेने की आशंका है उस वक्त इसकी भौगोलिक स्थिति बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में होगी। बंगाल के तटवर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मछुआरों को 23 अक्टूबर के बाद समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

जो पहले ही समुद्र में जा चुके हैं, उन्हें 23 अक्टूबर तक लौट आने को कहा गया है। बंगाल में कालीपूजा व दीपावली के समय बारिश होने पर उत्सव के रंग में भंग पड़ सकता है। इससे पहले दुर्गापूजा के दिनों में भी बारिश हुई थी। मानसून में बंगाल को अभी तक अलविदा नहीं कहा है, इसी बीच निम्न दबाव से दीपावली पर बारिश की आशंका बढ़ गई है।

इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 20 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, अंडमान औऱ निकोबार द्वीप समूह, गोवा व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

IMD के मुताबिक तमिलनाडु और केरल में तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

दो-तीन दिनों में बरसात के साथ बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र में जहां बारिश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले दो-तीन दिनों में बरसात के साथ बर्फबारी होने वाली है। इसका असर पश्चिमोत्तर क्षेत्रों पर पड़ सकता है। इसका असर भी रबी की खेती पर पड़ सकता है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

यह भी पढ़ें- Bengal News: ओपन प्लेटफार्म फार नेताजी संस्था ने कहा- जापान के रेंकोजी मंदिर में रखी नेताजी की अस्थियों को जल्द भारत लाया जाए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।