विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‌Bengal News: रेलवे और मेट्रो अथारिटी का तोहफा, कालीपूजा और दीवाली के मौके पर चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
Published: Thu, 20 Oct 2022 04:43 PM (IST)

‌Bengal News काली पूजा के दिन कुल 12 मेट्रो (6 अप और 6 डाउन रूट) कबी सुभाष से दक्षिणेश्वर तक ...और पढ़ें

‌Bengal News: काली पूजा के दिन 200 मेट्रो ट्रेनें दौड़ेंगी। मेट्रो सुबह 6:50 बजे से रात 1:50 बजे तक चलेगी।
‌Bengal News: काली पूजा के दिन 200 मेट्रो ट्रेनें दौड़ेंगी। मेट्रो सुबह 6:50 बजे से रात 1:50 बजे तक चलेगी।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। Bengal News: पूर्व रेलवे ने कालीपूजा और दिवाली के मौके पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा मेट्रो रेल अथारिटी ने यह भी जानकारी दी है कि फेस्टिवल के इन दो दिनों में अतिरिक्त मेट्रो चलाई जाएंगी। पूर्व रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक सियालदह मंडल में अतिरिक्त नौ ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह अतिरिक्त ट्रेन अगले सोमवार और मंगलवार यानी 24 और 25 अक्टूबर को चलेंगी।

सियालदह से डानकुनी, बारासात, रानाघाट, बरुईपुर रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। सियालदह-डानकुनी रूट पर सियालदह से आखिरी ट्रेन रात 11.30 बजे चलेगी। डानकुनी से आखिरी ट्रेन रात 12:25 बजे होगी। सियालदह-बारासात रूट पर सियालदह से आखिरी ट्रेन रात 12:00 बजे निकलेगी। बरसात से आखिरी ट्रेन रात 1:10 बजे निकलेगी। सियालदह-रानाघाट रूट पर स्पेशल ट्रेन भी चलेगी।

सियालदह से आखिरी ट्रेन रात 12:40 बजे निकलेगी, राणाघाट से आखिरी ट्रेन रात 11:45 बजे निकलेगी। सियालदह-बरुईपुर रूट पर सियालदह से आखिरी ट्रेन रात 12:30 बजे रवाना होगी। बरुईपुर से आखिरी ट्रेन रात 1:25 बजे निकलेगी। इसी रूट पर एक और स्पेशल ट्रेन शाम पांच बजकर 35 मिनट पर सियालदह से रवाना होगी। ट्रेन सेवाएं 24 और 25 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से शुरू होंगी। ट्रेनें तय रूट के हिसाब से चलेंगी। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा कि हालांकि, छह मातृभूमि लोकल सहित कुल 13 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।

दिन आधी रात तक मेट्रो रेल चलेगी

वहीं मेट्रो रेलवे अथारिटी ने यह भी जानकारी दी है कि कालीपूजा और दिवाली के अगले दिन आधी रात तक मेट्रो रेल चलेगी। यह मेट्रो रेल उत्तर-दक्षिण कारिडोर पर चलेगी। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक काली पूजा के दिन यानी 24 अक्टूबर को कुल 200 मेट्रो और 25 अक्टूबर को 188 मैट्रो दौड़ेंगे। मेट्रो रेल प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि काली पूजा के दौरान दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिरों में तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेल प्राधिकरण द्वारा 12 विशेष मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी।

काली पूजा के दिन कुल 12 मेट्रो (6 अप और 6 डाउन रूट) कबी सुभाष से दक्षिणेश्वर तक चलेंगी। मध्यरात्रि तक चलने वाली विशेष मेट्रो सेवा सोमवार को रात 9 बजकर 54 मिनट पर कवी सुभाष से शुरू होगी। पहली मेट्रो दक्षिणेश्वर से रात 9:48 बजे निकलेगी। आखिरी मेट्रो रात 12 बजे रवाना होगी। ये मेट्रो कवी सुभाष और दक्षिणेश्वर से प्रस्थान करेंगे। काली पूजा के दिन कुल 200 मेट्रो ट्रेनें दौड़ेंगी। मेट्रो सेवाएं सुबह 6:50 बजे से रात 1:50 बजे तक चालू रहेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।