यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shahjahan Sheikh Case: ईडी ने निलंबित तृणमूल नेता शाहजहां शेख की 12 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, बैंक खाते फ्रीज
ईडी ने संदेशखाली कांड में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख की 12.78 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रीवेंशन ...और पढ़ें

HighLights
- शाहजहां को 28 फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था
- शाहजहां पर ईडी की टीम पर हमला करवाने का आरोप
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। ईडी ने संदेशखाली कांड में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख की 12.78 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट, 2002 (पीएमएलए) के तहत प्रावधानिक तौर पर कुर्क की है।
इनमें कोलकाता, संदेशखाली व ग्राम सरबेरिया में स्थित अपार्टमेंट, कृषि भूमि, मत्स्य पालन केंद्र, भूमि व भवन जैसी 14 अचल संपत्ति शामिल हैं। शाहजहां के दो बैंक खातों को भी फ्रीज किया गया है।
शाहजहां को 28 फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
शाहजहां पर राशन घोटाले की जांच के सिलसिले में उसके घर पूछताछ करने आई ईडी की टीम पर हमला करवाने का आरोप है। उस घटना के बाद से वह फरार था। उसी दौरान संदेशखाली की स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां व इलाके के अन्य तृणमूल नेताओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू किया था। शाहजहां को गत 28 फरवरी को राज्य पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया था।