विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: बंगाल में किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी चुनावी हिंसा, चुनाव आयुक्त ने नौकरशाही को दिए निर्देश

Published: Tue, 05 Mar 2024 04:26 PM (IST)

बंगाल में चुनावी हिंसा के इतिहास को देखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग इस बार बेहद सख्त है। राज्य में आगामी ...और पढ़ें

बंगाल में किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी चुनावी हिंसा- चुनाव आयुक्त (फोटो, एक्स)
बंगाल में किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी चुनावी हिंसा- चुनाव आयुक्त (फोटो, एक्स)

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव के चरणों पर चल रहा विचार
  2. बंगाल ही नहीं, सभी राज्यों में भेजे जा रहे केंद्रीय बल
  3. हिंसक घटना को रोकने के लिए सख्ती से कदम उठाने को कहा गया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में चुनावी हिंसा के इतिहास को देखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग इस बार बेहद सख्त है। राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कोलकाता के दौरे पर आई चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ ने कड़े शब्दों में कहा कि चुनावी हिंसा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसे लेकर कड़ाई से 'जीरो टालरेंस' की नीति अपनाई जाएगी।

राज्य चुनाव आयोग, विभिन्न राजनीतिक दलों व पुलिस-प्रशासन के साथ दो दिन बैठक करने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा, "लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष व हिंसा-मुक्त चुनाव कराने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।"

हिंसक घटना को रोकने के लिए सख्ती से कदम उठाने को कहा गया

उन्होंने कहा, "जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों व पुलिस आयुक्तों को अपने अधिकार क्षेत्र में चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसक घटना को रोकने के लिए सख्ती से कदम उठाने को कहा गया है। उन्होंने भी इसके प्रति कटिबद्धता जताई है। चुनाव आयुक्त ने आगे कहा कि अगर वे इसका अनुपालन नहीं करेंगे तो चुनाव आयुक्त को अनुपालन करवाना भी आता है।"

लोकसभा चुनाव के चरणों पर चल रहा विचार

बंगाल में एक चरण में मतदान कराने की तृणमूल कांग्रेस की मांग पर राजीव कुमार ने कहा, "कहां कितने चरण में मतदान होंगे, यह अभी तय नहीं किया गया है। हम इसपर होमवर्क कर रहे हैं और संबंधित पक्षों से सुझाव ले रहे हैं। सही समय पर इसकी जानकारी दी जाएगी।"

बंगाल ही नहीं, सभी राज्यों में भेजे जा रहे केंद्रीय बल

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही बंगाल में केंद्रीय बल भेज दिए जाने की तृणमूल की शिकायत पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सिर्फ बंगाल नहीं, बल्कि सभी राज्यों में केंद्रीय बल भेजे जा रहे हैं। यह एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) है।

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले तृणमूल नेताओं के घर भेजी जा रहीं ईडी-सीबीआई की टीमें, सीएम ममता बोलीं, गर्दन पकड़कर भाजपा...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।