यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IIT खड़गपुर में फिर सुसाइड, बिहार के छात्र ने लगाई फांसी; दरवाजा तोड़ कमरे में घुसी पुलिस
अधिकारी ने उसके दोस्तों और छात्रावास अधीक्षक के हवाले से बताया कि कमर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष का ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव
- छात्रावास के कमरे में लटका था शव
- छात्र के परिवार को दी गई सूचना
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के छात्रावास के एक कमरे में रविवार को बीटेक (तृतीय वर्ष) के एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
15 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है, जब आईआईटी खड़गपुर के छात्रावास से फंदे से लटका हुआ स्नातक छात्र का शव बरामद हुआ है। अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद आसिफ कमर का शव आईआईटी खड़गपुर परिसर के मदनमोहन मालवीय हाल स्थित उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।
बिहार का रहने वाला था छात्र
कमर बिहार के शिवहर जिले का रहने वाला था। उसके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन जांच जारी है।
मालूम हो कि इससे पहले 22 अप्रैल को आईआईटी-खड़गपुर के छात्रावास से ओशन इंजीनियरिंग एंड नेवल आर्किटेक्चर विभाग के चौथे वर्ष के छात्र अनिकेत वाकर का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था। वाकर महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के मूल निवासी थे।
हेल्पलाइन (Helpline): यदि आप भी किसी तरह की मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं या फिर ऐसी समस्या झेल रहे किसी शख्स को आप जानते हैं तो नीचे दी गई जानकारी मददगार साबित हो सकती है। सरकार की हेल्पलाइन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क किया जा सकता है।
केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट: https://telemanas.mohfw.gov.in/home
डॉक्टरी सलाह लेने के लिए टोल फ्री नंबर पर डायल करें: 18008914416
मानसिक स्वास्थ्य सहायता और संसाधनों तक पहुंचने के लिए टेली मानसिक वेबसाइट (https://telemanas.mohfw.gov.in/home) से एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: NEET परीक्षा से एक दिन पहले छात्रा ने आत्महत्या की, पंखे पर लगाया फंदा; शव देख फफक पड़े परिजन
