Move to Jagran APP

Bengal News: अमेरिका में सात घंटे तक चला अभिषेक बनर्जी की आंख का आपरेशन, डाक्टरों ने बताया ताजा अपडेट

Bengal Newsअभिषेक को मार्च 2020 में आंखों की सर्जरी के लिए अमेरिका जाना था लेकिन कोविड के चलते इसे दो साल के लिए टाल दिया गया था। अब आखिरकार अमेरिका जाकर उन्होंने अपनी आंख का आपरेशन कराया है। बताया गया कि उनकी आंख का सात घंटे तक आपरेशन चला।

By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar TiwariPublished: Sat, 22 Oct 2022 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2022 06:38 PM (IST)
Bengal News:- अमेरिका के जांस हापकिन्स अस्पताल में आपरेशन के बाद फिलहाल डाक्टरों की निगरानी में हैं अभिषेक।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। Bengal News: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की बाईं आंख का आपरेशन सफल रहा है। अमेरिका के जांस हापकिन्स अस्पताल में आपरेशन के बाद अभिषेक इस समय डाक्टरों की निगरानी में हैं और फिलहाल स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

loksabha election banner

पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वह काली पूजा- दिवाली से पहले कोलकाता भी लौट सकते हैं। हालांकि डाक्टरों की सलाह के मुताबिक अभिषेक को अभी कुछ दिनों तक अपनी आंखों का खास ख्याल रखना होगा। बाईं आंख में धूल और गर्मी से बचने के लिए भी विशेष ध्यान रखना होगा।

दरअसल, लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी अक्टूबर 2016 में मुर्शिदाबाद में एक पार्टी की बैठक से कोलकाता वापस जाते समय रास्ते में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिंगूर के पास दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर तृणमूल सांसद की कार सड़क किनारे दूध वैन से टकराकर पलट गई थीं। कार से अभिषेक को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस हादसे में तृणमूल सांसद की बाईं आंख के नीचे की आर्बिटल बोन (आंख की हड्डी) टूट गई थी। तभी से अभिषेक आंख की समस्या से जूझ रहे हैं। इलाज के लिए वे कई बार दुबई भी गए।

उनके करीबी एक सूत्र के मुताबिक अभिषेक इससे पहले भी कई बार उस आंख की सर्जरी करवा चुके हैं। सिंगापुर और हैदराबाद में भी उन्होंने इलाज करवाया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद अभिषेक को मार्च 2020 में आंखों की सर्जरी के लिए अमेरिका जाना था, लेकिन कोविड के चलते इसे दो साल के लिए टाल दिया गया था। अब आखिरकार अमेरिका जाकर उन्होंने अपनी आंख का आपरेशन कराया है। बताया गया कि उनकी आंख का सात घंटे तक आपरेशन चला।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ख्वाजा साहब की दरगाह के खादिम के पुत्र ने दी आतंकी को पनाह, पंजाब में इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आतंकी हमले का आरोपी

यह भी पढ़ें- Bengal News: बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र में एक नए आतंकी संगठन का पता चला, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.