विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हीरो' कैप्टन स्मित मच्छर को शुभेंदु ने किया सलाम, बोले- बंगाल से भी तैयार होंगे राष्ट्रभक्त पायलट

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:04 PM (IST)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की सराहना की।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना की

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना की

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान में सह-पायलट के कथित हमले के दौरान यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की सोमवार को जमकर सराहना की।

उन्होंने कैप्टन मच्छार के साहस को सलाम करते हुए युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि बंगाल से भी ऐसे पायलट तैयार किए जाने चाहिए, जो देश और दुनिया की सेवा कर सकें।

मुख्यमंत्री ने यह बात राज्य सचिवालय नवान्न सभागार में केंद्र और राज्य सरकार के बीच उड़ान योजना के तहत चार नए हवाईअड्डों के विकास को लेकर हुए समझौते (एमओयू) के कार्यक्रम में कही। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू भी मौजूद थे।

शुभेंदु अधिकारी ने कैप्टन के साहस की सराहना की

शुभेंदु ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री से कोलकाता के बेहला फ्लाइंग क्लब का दौरा करने और वहां प्रस्तावित उड़ान प्रशिक्षण संस्थान को मंजूरी देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि बंगाल में वैश्विक स्तर के पायलट तैयार करने की क्षमता है और इसके लिए राज्य में बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का हर पायलट देशभक्त है। कुछ दिन पहले हमारे पायलट कैप्टन मच्छार ने जिस तरह साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कई बेगुनाह लोगों की जान बचाई, वह प्रेरणादायक है।

बंगाल में वैश्विक स्तर के पायलट तैयार करने पर जोर

शुभेंदु ने कहा कि कैप्टन मच्छर जैसे पायलटों का साहस नई पीढ़ी को विमानन क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित कर सकता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बंगाल में युवा पीढ़ी को पायलट बनने के लिए तैयार करने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा पायलट तैयार होने चाहिए, जो आगे चलकर सिर्फ देश की ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सेवा करें।

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर ओमानी सह-पायलट ने कथित तौर पर हमला किया था।

विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के सह-पायलट के कथित प्रयास को मच्छार ने नाकाम कर दिया था। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया। इस घटना में विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बच गई।

यह भी पढ़ें- घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छर के लिए अबू धाबी BAPS मंदिर में विशेष प्रार्थना, महंतों और भक्तों ने किया अनुष्ठान

यह भी पढ़ें- 'न कोई पोस्ट, न बयान'; कैप्टन स्मित मच्छर मामले में BJP का कांग्रेस पर जोरदार हमला

यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छर के जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए लखीमपुर में हुआ विशेष हवन, शौर्य को किया सलाम