विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैप्टन स्मित मच्छर के जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए लखीमपुर में हुआ विशेष हवन, शौर्य को किया सलाम

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:46 PM (IST)

लखीमपुर के आर्य समाज मंदिर में कैप्टन स्मित मच्छर के अदम्य साहस को समर्पित साप्ताहिक यज्ञ हुआ।

कैप्टन स्मित मच्छर

कैप्टन स्मित मच्छर 

HighLights

  1. लखीमपुर में कैप्टन स्मित मच्छर के लिए साप्ताहिक यज्ञ आयोजित।

  2. श्रद्धालुओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

  3. कैप्टन के अदम्य साहस और समर्पण को याद किया गया।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। खुटार मार्ग स्थित आर्य समाज मंदिर में होने वाला साप्ताहिक यज्ञ इस बार जांबाज कैप्टन स्मित मच्छर के अदम्य साहस और समर्पण को समर्पित रहा।

इस दौरान श्रद्धालुओं और आर्यजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष आहुतियां दीं तथा वीर योद्धा कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने, दीर्घायु और सलामती की ईश्वर से प्रार्थना की।

80798658

यज्ञ के दौरान वक्ताओं ने कर्तव्य पथ पर दुश्मनों और रणभूमि की विषम परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करने वाले कैप्टन स्मित मच्छर की शूरवीरता को याद किया गया।

इस मौके पर अवधेश मिश्रा, श्रवण महेश्वरी, कौशल किशोर गुप्ता, कमलेश त्रिवेदी, विमलेश शुक्ला, महिमा शुक्ला, कमल दीप आर्य, ओम प्रकाश गुप्ता, नवीन भसीन, गोपाल शुक्ला, आदर्श गुप्ता, अनुज गुप्ता और गुरूशशण पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'करती हूं मैं प्यार सिर्फ संडे को' गाने पर ऑर्केस्ट्रा नाइट में भीड़ हुई बेकाबू, महोबा पुलिस ने किया लाठीचार्ज