घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छर के लिए अबू धाबी BAPS मंदिर में विशेष प्रार्थना, महंतों और भक्तों ने किया अनुष्ठान
अबू धाबी के बीएपीएस मंदिर में फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष प्रार्थना ...और पढ़ें

बीएपीएस मंदिर में स्मित मच्छर के लिए विशेष प्रार्थनाएं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। अबू धाबी के बीएपीएस मंदिर में फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष प्रार्थना सभाएं की गईं। इस बीच भारतीय दूतावास ने रविवार को पुष्टि की कि स्मित के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में कहा- अबू धाबी के बीएपीएस मंदिर में महंत और भक्तगण घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करने के लिए एकत्र हुए। सभी ने पायलट के अद्वितीय साहस और वीरता को सराहा।
उधर, यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने बीएपीएस का संदेश साझा किया और अपने आधिकारिक एक्स अकाउंटस पर कहा- कैप्टन स्मित के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना सभाएं जारी हैं। वह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और उनका मनोबल भी ऊंचा हैं। दूतावास स्थानीय अधिकारियों और परिवार के संपर्क में है और सभी संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
बता दें कि बीएपीएस मंदिर खाड़ी देश में बना पहला मंदिर है। यहां भारी संख्या में हिंदू श्रद्धालु पहुंचते हैं।
(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
