विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'1971 का युद्ध भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों का आधार', ढाका में भारतीय उच्‍चायुक्‍त प्रणय वर्मा और क्या बोले?

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 17 Dec 2023 05:26 PM (IST)

ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कहा कि 1971 का युद्ध भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों का आधार ...और पढ़ें

ढाका में भारतीय उच्‍चायुक्‍त प्रणय वर्मा (Image: File)
ढाका में भारतीय उच्‍चायुक्‍त प्रणय वर्मा (Image: File)

आइएएनएस, ढाका। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने रविवार को कहा कि 1971 का युद्ध भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों का आधार है। यह दोनों देशों के बीच निकटता को दर्शाता है और यह समय हमारे लिए दोस्ती संजोने का समय है।

वह ढाका में हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ढाका से चेन्नई के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की उद्घाटन फ्लाइट के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत स्थिर, प्रगतिशील और समृद्ध राष्ट्र के सपने को साकार करने के लिए बांग्लादेश के साथ मिलकर चलने के लिए तैयार है।

भारत और बांग्लादेश के बीच की साझेदारी

हाल के वर्षों में भारत व बांग्लादेश के बीच साझेदारी का दायरा और जुड़ाव तेजी से बढ़ा है। कनेक्टिविटी संबंधों में बदलाव की प्रमुख अभिव्यक्तियों में से एक है। अकेले हवाई कनेक्टिविटी की बात की जाए तो साप्ताहिक आधार पर ढाका को पांच प्रमुख भारतीय शहरों से जोड़ने वाली 120 से अधिक फ्लाइट हैं।

इसके अतिरिक्त चट्टोग्राम को कोलकाता से जोड़ने वाली दिल्ली की फ्लाइट भी है। गत वित्तीय वर्ष भारत ने 15 लाख से अधिक बांग्लादेशियों को देश घूमने के लिए वीजा जारी किया और इस साल यह संख्या पार होने वाली है।

यह भी पढ़ें: West Bengal: 'अवैध तरीके से प्रिंसिपल बने TMC विधायक मानिक', यूजीसी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में हलफनामा

यह भी पढ़ें: बेमौसम बरसात की मार झेल रहे बंगाल के किसान, फसल बर्बाद होने से दो किसानों ने की आत्महत्या