विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश के आतंकियों को कोलकाता से हो रही थी फंडिंग, एसटीएफ ने पूछताछ की तो हुआ खुलासा

Published: Sat, 15 Feb 2025 10:31 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2025 11:01 PM (IST)

कोलकाता के मुस्लिम बहुल इलाका मेटियाब्रुज से बांग्लादेशी आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) को धन मुहैया कराया जा रहा ...और पढ़ें

बांग्लादेश के आतंकियों को हो रही थी कोलकाता से फंडिंग
बांग्लादेश के आतंकियों को हो रही थी कोलकाता से फंडिंग

HighLights

  1. आतंकियों से पूछताछ में बंगाल एसटीएफ को मिली जानकारी
  2. आतंकी संगठन के विस्फोटक विशेषज्ञ नूर इस्लाम को भी गिरफ्तार किया गया

 राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता के मुस्लिम बहुल इलाका मेटियाब्रुज से बांग्लादेशी आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) को धन मुहैया कराया जा रहा था। हाल में मुर्शिदाबाद के हरिहरपाड़ा से गिरफ्तार एबीटी सदस्य मिनारुल शेख और मोहम्मद अब्बास अली से पूछताछ में बंगाल एसटीएफ को यह जानकारी मिली है।

एसटीएफ ने किया खुलासा

एसटीएफ अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धन कहां से आ रहा था? मिनारुल शेख और अब्बास अली को असम एसटीएफ ने दो महीने पहले मुर्शिदाबाद के हरिहरपाड़ा से गिरफ्तार किया था। बाद में आतंकी संगठन के विस्फोटक विशेषज्ञ नूर इस्लाम को भी गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद एसटीएफ ने इनसे गहन पूछताछ की।

आतंकियों के मोबाइल फोन से कई ई-वालेट मिले हैं। नूर ने जांचकर्ताओं को बताया कि मिनारुल और अब्बास उसके निर्देश पर 2024 में मेटियाब्रुज इलाके में गए थे। इस इलाके में इन दोनों आतंकियों का पहले से परिचित एक व्यक्ति था।

मुर्शिदाबाद में एबीटी को फिर से सक्रिय करने का काम शुरू

उससे संपर्क कर इन दोनों ने बताया कि उन्होंने मुर्शिदाबाद में एबीटी को फिर से सक्रिय करने का काम शुरू कर दिया है। नूर के सुझाव पर मिनारुल ने एक पैड छापा। इसमें लिखा था कि खारिजी मदरसा के निर्माण में मदद करें। जांच में पता चला है कि मेटियाब्रुज के कई व्यापारियों ने आतंकी संगठन जेएमबी को भी आर्थिक मदद की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।