विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Balasore Train Accident: नौकरी के लिए मृत मां को फिर मार डाला, मंत्री से मिलने पर अड़ा युवक; दावा निकला झूठा

By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
Published: Sat, 10 Jun 2023 07:05 PM (IST)

ओडिशा रेल हादसे में मां की मौत का झूठा दावा करने रेल मंत्री तक पहुंचा युवक। अधिकारियों की जांच के ...और पढ़ें

युवक पटना का रहने वाला, उसकी मां की पांच साल पहले ही हो चुकी है मौत।
युवक पटना का रहने वाला, उसकी मां की पांच साल पहले ही हो चुकी है मौत।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। पांच साल पहले मृत मां को बालेश्वर ट्रेन दुर्घटना में लापता बताकर एक युवक द्वारा सरकारी नौकरी पाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बिहार के पटना के रहने वाले इस युवक ने दुर्घटना के बाद घटना पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने की कई बार कोशिश की। उसने रेल मंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को बताया कि वह अपनी मां के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस के एस-3 स्लीपर कोच में सफर कर रहा था। 

युवक ने कहा, कहीं से नहीं मिल रही कोई मदद 

वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था इसलिए ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने के बाद बाहर जा गिरा था। दुर्घटना के बाद से उसकी मां का पता नहीं चल पा रहा है। उसने ओडिशा के सारे अस्पतालों की खाक छान ली है। कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही।

वह रेलमंत्री से मिले बिना नहीं जाएगा। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने उसकी मां का पता लगाने के लिए कोलकाता स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय से संपर्क किया। दुर्घटना वाले दिन कोरोमंडल एक्सप्रेस से सफर कर रहे लोगों की सूची निकाली गई। उसमें उस युवक और उसकी मां का नाम नहीं मिला।

दोनों किस स्टेशन से चढ़े थे और उन्हें कहां जाना था, युवक इस बारे में ठीक से बता नहीं रहा था। कोरोमंडल एक्सप्रेस के शुरुआती स्टेशन से लेकर उसके रूट में पडने वाले विभिन्न स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर भी वे इसमें नजर नहीं आए।

संदेह होने पर जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने घबराकर बताया कि उसे नौकरी की बहुत जरुरत है। नौकरी पाने के लिए उसने ऐसा किया। मानवता के आधार पर उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।