West Bengal: बंगाल में मां ने छह माह के बेटे की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया, करतूत छिपाने के लिए किया यह काम
बंगाल के नदिया जिले में ममता को शर्मसार करते हुए एक मां ने अपने छह माह के बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव मकान के सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। इसके बाद बेटे के चोरी होने का शोर मचा दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को उसपर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया।पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल के नदिया जिले में ममता को शर्मसार करते हुए एक मां ने अपने छह माह के बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव मकान के सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। इसके बाद बेटे के चोरी होने का शोर मचा दिया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को उसपर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसने शुक्रवार रात वारदात को अंजाम दिया, ऐसा क्यों किया, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला का दूसरे विवाह से यह बच्चा था। पति के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।