विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल में भाजपा को नहीं रोक पाएंगी ममता: दिलीप घोष

By Edited By:
Published: Sun, 02 Apr 2017 09:37 PM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 04:43 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

बंगाल में भाजपा को नहीं रोक पाएंगी ममता: दिलीप घोष
बंगाल में भाजपा को नहीं रोक पाएंगी ममता: दिलीप घोष

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बंगाल मे भाजपा को रोकने के लिए बीजेपी नेताओं को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। बंगाल मे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा को रोकने का चाहे जितना प्रयास कर ले, लेकिन उसे रोक पाना उनके बस से बाहर की बात है।

प्रदेश अध्यक्ष रविवार को भाजपा सिलीगुड़ी जिला कमेटी की ओर से सिलीगुड़ी जंक्शन के निकट आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी के दौरान मुख्यमंत्री ममता ने प्रधानमंत्री के खिलाफ विभिन्न पार्टियों को एकजुट करने के लिए दिल्ली, लखनऊ व पटना का दौरा किया, लेकिन उन्हें कही सफलता नहीं मिली। थक-हारकर कोलकाता में बैठ गई हैं।

उन्होंने कहा कि वह कहती हैं कि भाजपा को बंगाल मे घुसने नहीं देंगे, जबकि उन्हें मालूम होना चाहिए, कि उनके 211 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पूरे देश में 1500 से अधिक विधायक और 350 सांसद हैं। 16 राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी कहा जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर यह दिखा दिया है कि जनता को अब ज्यादा दिनों तक गुमराह नही किया जा सकता। आने वाले दिनों में भाजपा बंगाल में भी अपना परचम लहराएगी। पूरे देश में सिर्फ एक ही भागवा झंडा रहेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि छ: वर्ष मे समझ में आ गया है कि दीदी को शासन करने का ढंग नहीं पता है। यही वजह है कि उनके पार्टी के नेता भी उनकी बात नही सुनते हैं। वह जहां भी जाती हैं, वहां के उद्योग-धंधे बंद हो जा रहे हैं। उत्तर बंगाल आती हैं, तो चाय बगान बंद हो जाते हैं, दक्षिण बंगाल जाती हैं, तो चटकल मिल बंद हो जाती हैं। अब उनके पास सभा करने की हिम्मत नहीं है, इसलिए वह एसी कमरे में कार्यकर्ताओ की बैठक करती हैं। राज्य में भ्रष्टाचार का यह आलम है कि कोई ऐसा विभाग नहीं है, जिसमे भ्रष्टाचार न हो तथा कोई ऐसा तृणमूल कांग्रेस का नेता नही है, जो भ्रष्टाचार न किया हो।

सारधा चिट फंड घोटाला हो या नारदा घूस कांड तृणमूल कांग्रेस नेता जेल जाने के लिए तैयार है। सीबीआइ जांच शुरू होने के साथ ही ममता खुद उन नेताओं का नाम लेना शुरू कर देती है। यही कारण है कि एक समय तृकां नेता मुकुल रॉय भाजपा में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उन्हे पार्टी मे नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सारधा चिट फंड के मालिक सुदिप्तो सेन को राज्य सरकार जेल मे भूखे मारना चाहती है, ताकि इस मामले को रफा-दफा किया जा सके। सेन का वजट घटकर 35 किलोग्राम रह गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर बांटो व राज करो की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहाड़ पर गोरखा लोगों को जातियों को बांटा जा रहा है। जिनकी पहचान पूरे देश मे सिर्फ गोरखा के रूप मे थी, अब उन्हे बोर्ड के नाम पर अलग-अलग जातियों में बांटा जा रहा है।

गोजमुमो के साथ पहाड़ पर भाजपा का गठबंधन है, इसलिए राज्य सरकार विमल गुरुंग को कमजोर करने मे जुटी है। सभा को पश्चिम बंगाल प्रदेश महासचिव प्रताप बनर्जी, देबोश्री चौधरी, सचिव रथिंद्र बोस, मदारीहाट के भाजपा विधायक मनोज तिग्गा व भाजपा सिलीगुड़ी जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अली हुसैन आदि ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ेंः बंगाल में बड़े पैमाने पर रामनवमी मनाने की तैयारी में संघ

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।