Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12 में से एक घर में है कार, आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर कमेंट्स की बाढ़, यूजर्स दे रहे मजेदार रिएक्शन

    आनंद महिंदा ने देश में कारों का डाटा शेयर करते हुए बदलते भारत की एक दिलचस्प तस्वीर पेश की है। उनके ट्वीट्स पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। यह डाटा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ने जारी किया है।

    By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Wed, 28 Dec 2022 10:20 AM (IST)
    Hero Image
    मानचित्र के अनुसार भारत में कार ऑनर्स की संख्या

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आनंद महिद्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक डेटा शेयर किया है, जिसमें यह बताया गया है कि भारत में कितने प्रतिशत घरों में कार है। इस डेटा में गोवा राज्य को टॉप पर दिखाया गया है। आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए डेटा काफी दिलचस्प लग रहे हैं। आइये जानते हैं आपके राज्य में कितने फीसद घरों में चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आनंद महिंद्रा का ट्वीट

    ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण -5 (2019-2021) द्वारा जारी किए गए डेटा का एक मैप शेयर कर आनंद महिंद्रा ने पूछा लोगों की राय पूछी। मंगलवार को ट्विटर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने ट्रेड ब्रेन्स द्वारा संकलित एक इन्फोग्राफिक साझा किया, जिसमें प्रति व्यक्ति कार स्वामित्व वाले भारतीय राज्यों को दिखाया गया है। महिंद्रा ने ट्वीट में कहा- 'जब आप इस नक्शे को देखते हैं तो आपके मन में क्या विचार आते हैं? मैं उत्सुक हूं...'

    गोवा टॉप पर

    देश में सबसे अधिक गोवा में प्रति परिवार कार ओनर्स की संख्या है। शेयर किए गए डेटा के अनुसार, वहां 45.2 फीसद घरों में कार है। वहीं बिहार में प्रति घर केवल 2 फीसद ऑनर्स की संख्या है, जो देश में सबसे कम है।

    मानचित्र के अनुसार भारत में कार ओनर्स की संख्या

    • आंध्र प्रदेश - 2.8%
    • अरुणाचल प्रदेश - 19.3%
    • असम - 8.1%
    • बिहार - 2%
    • छत्तीसगढ़ - 4.3%
    • गोवा - 45.2%
    • गुजरात- 10.9%
    • हरियाणा -15.3%
    • हिमाचल प्रदेश - 22.1%
    • कर्नाटक - 9.1%
    • केरल - 24.2%
    • मध्य प्रदेश - 5.3%
    • महाराष्ट्र - 8.7%
    • मणिपुर - 17%
    • मेघालय - 12.9%
    • मिजोरम - 15.5%
    • नागालैंड - 21.3%
    • ओडिशा - 2.7%
    • पंजाब - 21.9%
    • राजस्थान - 8.2%
    • सिक्किम - 20.9%
    • तमिलनाडु - 6.5%
    • तेलंगाना - 6.5%
    • त्रिपुरा - 4.6%
    • उत्तर प्रदेश - 5.5%
    • उत्तराखंड - 12.7%
    • पश्चिम बंगाल - 2.8%
    • दिल्ली - 19.4%
    • जम्मू और कश्मीर - 23.7%

    यह भी पढ़ें

    इस साल का ऑटो एक्सपो रहेगा खास, दिखाई देगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें

    कार और स्कूटी बेचने के बाद तुरंत करें ये काम, नहीं तो लगाना पड़ सकता है कोर्ट-कचहरी का चक्कर