Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साल का ऑटो एक्सपो रहेगा खास, दिखाई देगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 09:22 AM (IST)

    2023 दिल्ली ऑटो एक्सपो अब कुछ दिनो में आने वाला है। आपको बता दे इसमें कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार को पेश करने वाली है। चलिए जानते हैं कौन सी कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही है।

    Hero Image
    इस साल का ऑटो एक्सपो रहेगा खास, दिखाई देगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इस साल हमने कई बड़ी लॉन्चिंग देखी । लेकिन साल 2023 में कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां ऑटो एक्सपो में अपनी गाड़ियों को पेश करने वाली है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, किआ, एमजी मोटर और नए बीवाईडी के साथ मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर और टाटा मोटर्स जैसे ऑटोमोटिव ब्रांड अपने नए मॉडल और आने वाले उत्पादों को पेश करने वाली है। इसमें कई इलेक्ट्रिक कारे भी लॉन्च होगी, चलिए आपको विस्तार से इसके बारें बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hyundai IONIQ 5

    आपको बता दे ये कार हुंडई की इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड है। भारतीय बाजार में ये कार कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन (CKD) रूट के माध्यम से आएगी। इसके एक्सटीरियर के रूप में डिजाइन किया गया अलॉय व्हील, DRLs के साथ LED हेडलैंप, LED टेल-लैंप, फ्लश डोर हैंडल, शार्क-फिन एंटीना और एक स्पॉइलर है। इसको दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। एक 58 kWh की बैटरी और एक 77.4 kWh की बैटरी के साथ भारतीय बाजार में आएगी। इसका पावरट्रेन 305 hp की पीक पावर और 605 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।

    Hyundai Kona facelift

    भारतीय बाजार में ये कार जुलाई 2019 में लॉन्च हुई थी। आपको बता दे हुंडई कोना इलेक्ट्रिक भारत में हुंडई की ओर से पहला इलेक्ट्रिक वाहन था। वैश्विक स्तर पर हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को 2020 में अपडेट किया गया  था। Hyundai Kona के 39.2kWh बैटरी और 304km रेंज के लिए 136hp मोटर या 483km रेंज के लिए 64kWh बैटरी और 204hp मोटर द्वारा संचालित हो सकता है।

    Tata Punch EV

    आपको बता दे Tata Punch EV ALFA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसे जिपट्रॉन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन द्वारा संचालित किया जाएगा जो टियागो और टिगोर ईवी को पॉवर देता है। इसके बैटरी पैक की बात करें तो दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ इसे पेश किया गया जाएगा।

     

    2023 Tata Altroz

    आने वाले दिनों में कंपनी इस कार को लॉन्च करने वाली है। हालांकि इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। टाटा ने कुछ समय पहले कहा था कि वह अपने ईवी पोर्टफोलियो का विस्तार करने वाली है। इस कार को ऑटो एक्सपो 2022 में पेश किया जा सकता है।

     

    MG 4 EV (MSP) प्लेटफॉर्म पर आधारित

    आपको बता दें MG 4 EV SAIC के मॉड्यूलर स्केलेबल प्लेटफॉर्म (MSP) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसकी लंबाई 4287mm, चौड़ाई 1836mm और ऊंचाई 1506mm है। इसका व्हीलबेस 2705 मिमी लंबा है। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 51kWh और 64kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिलता है। जो 170bhp और 203bhp की टॉर्क जनरेट करती है।

    ये भी पढ़ें-

    कार और स्कूटी बेचने के बाद तुरंत करें ये काम, नहीं तो लगाना पड़ सकता है कोर्ट-कचहरी का चक्कर

    भारतीय बाजार में 2023 दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश होंगी हुंडई की ये कारें, जानें क्या होगा खास