Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बौखलाए मगरमच्छ ने उड़ते हुए ड्रोन को निगला, आनंद महिंद्रा ने कह दी ये बड़ी बात

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 06:12 PM (IST)

    वीडियो देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह ड्रोन मगरमच्छ की तस्वीर ले रहा था। हालांकि ड्रोन का यह बर्ताव मगरमच्छ को जरा भी नहीं भाया और वह अपनी पूरी ताकत से ड्रोन को पकड़ने की कोशिश करने लगा।

    Hero Image
    आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो का बहुत ही प्यारा कैप्शन दिया

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने सोशल मीडिया के माध्यम से वह जो भी पोस्ट करते हैं वह इतनी अजीबो-गरीब होती हैं या फिर मोटिवेशनल होती है कि तुरंत वायरल हो जाती है। ऐसा ही कुछ टेक्नोलॉजी को लेकर आनंद महिंद्र ने पोस्ट शेयर किया है, जहां एक मगरमच्छ ने हाई जंप मारकर ड्रोन को निगल लिया। वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आनंद महिंद्रा ट्वीट वीडियो

    दरअसल, आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से जो वीडियो पोस्ट किया है वह बहुत ही लाजवाब है। उस वीडियो में एक ड्रोन मगरमच्छ के ऊपर उड़ रहा है। वीडियो देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह ड्रोन मगरमच्छ की तस्वीर ले रहा था। हालांकि ड्रोन का यह बर्ताव मगरमच्छ को जरा भी नहीं भाया और वह अपनी पूरी ताकत से ड्रोन को पकड़ने की कोशिश करने लगा। अथक प्रयास के बाद मगरमच्छ ने एक हाई जंप मारी और ड्रोन को अपने जबड़े के अंदर ले लिया।

    इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने बहुत ही प्यारा कैप्शन दिया जिसमें उन्होंने बताने की कोशिश की कि यह उदाहरण है उन सभी चीजों का जो यह बताता है कि नेचुरल वर्ड से बड़ी कोई भी टेक्नोलॉजी नहीं होती है

    यह भी पढ़ें

    GoMechanic ने मानी गड़बड़ी की बात, नौकरी से निकाले जाएंगे 70 फीसद कर्मचारी

    Tata Motors ने लिया बड़ा फैसला, Nexon EV की घटा दी इतनी हजार कीमतें