Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: 'छैंया छैंया' गाने पर डांस करने के बाद क्विक स्टाइल ग्रुप हुए ट्रोल; लोग बोले- शाह रुख खान को लाओ

    By Piyush KumarEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 02:41 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है नॉर्वे के डांस ग्रुप क्विक स्टाइल ने खड़ी हुई ट्रेन की छत पर चढ़कर छैंया छैंया गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो को देखकर कई लोगों ने दिलचस्प कमेंट्स किए।

    Hero Image
    नॉर्वे के डांस ग्रुप क्विक स्टाइल ने छैंया छैंया गाने पर डांस किया।(वीडियो वायरल)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अगर आप शाह रुख खान के फैन हैं तो आपने कभी न कभी मणि रत्नम की फिल्म 'दिल से' का 'छैंया छैंया' (Chaiyya Chaiyya) गाना सुना ही होगा। जितनी हिट यह फिल्म हुई थी उतनी ही सुपरहिट यह गाना भी हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुखविंद सिंह द्वारा गए इस गाने पर आज भी लोग थिरकने से नहीं चूंकते। हालांकि, इस गानें पर जिस एनर्जी के साथ शाह रुख खान और मलाइका अरोड़ा ने डांस किया था, उस एनर्जी और स्टाइल को मैच कर पाना हर किसी के लिए आसान नहीं हैं। गौरतलब है कि इस गाने का क्रेज सिर्फ भारत में नहीं ब्लकि विदेशों में भी है।

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, नॉर्वे के डांस ग्रुप क्विक स्टाइल (Quick style dance group) ने खड़ी हुई ट्रेन की छत पर चढ़कर छैंया छैंया गाने पर डांस कर रहे हैं। इस गाने पर तकरीबन 8 लोग डांस कर रहे हैं। इस काले रंग के कोर्ट और सनग्लासेस में नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Quick Style (@thequickstyle)

    भले ही क्विक स्टाइल ग्रुप ने इस गाने पर डांस कर लोगों को इंप्रेस करने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर लोगों को यह परफॅार्मेंस पसंद नहीं आया। वीडियो में उनके स्टेप कुछ खास नहीं लग रहे थे। एक यूजर ने लिखा, यह एक सदाबहार गाना है, आप लोग इस गाने पर और मेहनत कर सकते थे। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इस गाने के लिए शाह रुख खान को लाओ।

    इस वीडियो को दोबारा बनाने की जरूरत है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं आप लोगों से प्यार करता हूं लेकिन प्लीज इसे रिक्रिएट करने की कोशिश न करें। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 28 लाख से ज्यादा व्यूज और 4 लाख के करीब लाइक्स मिल चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Viral Video: इकोनॉमी क्लास में सफर करते नजर आईं दीपिका पादुकोण, पैसेंजर से लेकर क्रू मेंबर्स तक रह गए हैरान