Viral Video: इकोनॉमी क्लास में सफर करते नजर आईं दीपिका पादुकोण, पैसेंजर से लेकर क्रू मेंबर्स तक रह गए हैरान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण फ्लाइट के इकोनॅामी क्लास में सफर कर रही हैं। दीपिका पादुकोण को इकोनॉमी क्लास में सफर करते देखकर उनके आस-पास बैठे पैसेंजर भी आश्चर्य में पड़ गए।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। माना जाता है कि बॅालीवुड स्टार्स का जीवन आम लोगों से काफी अलग होता है। अक्सर फिल्मी सितारे बड़ी गाड़ियों, चार्टर प्लेन में सफर करते नजर आते हैं। कई फिल्मी सितारों के पास खुद का प्राइवेट प्लेन भी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडिगो फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में सफर कर रही हैं।
अमूमन दीपिका पादुकोण जैसे बड़ी कलाकार प्लेन के फर्स्ट क्लास में सफर करती नजर आती हैं। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण को इकोनॉमी क्लास में सफर करते देखकर उनके आस-पास बैठे पैसेंजर भी आश्चर्य में पड़ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण, काफी खामोशी से लोगों के बीच से निकल जाती हैं।
दीपिका पादुकोण को नारंगी रंग की ओवरसाइज्ड जैकेट पहने देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो उस वक्त की है जब वो वॅाशरूम की ओर जा रही थीं। उन्हें फ्लाइट में मौजूद पैसेंजर से लेकर केबिन क्रू स्टाफ तक बड़े कौतूहल से देख रहे थे।
कई लोगों ने किए दिलचस्प कमेंट्स
कई लोगों ने इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट्स भी किए। एक ने इसे प्यारा वीडियो बताया। तो कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के कपड़े को लेकर तंज भी कसा है। हाल ही में रिलीज हुई पठान फिल्म में दीपीका बतौर एक्ट्रेस नजर आईं थीं। फिल्म ने उनकी स्टाइल और एक्टिंग को खूब पसंद किया गया।
पठान इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म 1000 करोड़ में शामिल होने के लिए तैयार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।