Viral Video: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पूरे देश में मना जश्न, इंडिगो के यात्रियों ने हवा में यूं जताई खुशी
चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग का जश्न पूरे देश में मनाया गया। सभी भारतीयों के लिए यह गर्व का पल था। इसी बीच इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो सामने आया ह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद से ही पूरे देश में जोश और खुशी का माहौल है। हर तरफ भारतीय स्पेस स्टेशन इसरो और उसके वैज्ञानिकों की वाहवाही हो रही है।
जिस दौरान चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरा था, हर किसी ने उस पल को गवाह बनाया और सभी काम छोड़कर इसके लाइव लैंडिंग प्रोग्राम को देख रहे थे। लैंडिंग के बाद पूरे देश में इसका जश्न मनाया गया, जिसकी कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई।
इसी बीच इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग की अपडेट दी जा रही है। इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @ChhaviLeekha ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में फ्लाइट में बैठे कुछ यात्री नजर आ रहे हैं और साथ ही एयर होस्टेस भी मौजूद है। वीडियो में पायलट इसरो के सफल मिशन की घोषणा कर रहे हैं।
A lot has already been said about #chnadrayaan3 and yet this share is about the immense pride that everyone @IndiGo6E felt whether on ground or in the air .. our captains announcement on flight on this thrilling feat achieved by our #Bharat at that moment 🫡🙏🏼🇮🇳🛩️ pic.twitter.com/2REM6PyMpR
— C Lekha (@ChhaviLeekha) August 25, 2023
वीडियो में इंडिगो पायलट को यह कहते हुए सुना गया, "मुझे और कैप्टन राजीव को यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इसरो द्वारा लॉन्च किया गया चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर गया है। हम इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर इसरो को बधाई देते हैं। जय हिन्द।"
यात्रियों ने ताली बजाकर जताई खुशी
इस घोषणा के बीच लोगों में जोश और खुशी देखी गई। इस घोषणा के बाद सभी यात्रियों ने ताली बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस वीडियो को अब तक 27 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक भी किया है।
कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा, "सचमुच यह कितना गौरवपूर्ण क्षण है! इंडिगो में हर किसी द्वारा साझा की गई गर्व और उपलब्धि की भावना के बारे में सुनना दिल को छू लेने वाला है। ऐसे क्षण वास्तव में हमें एक राष्ट्र के रूप में एकजुट करते हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "इससे मेरे रोंगटे खड़े हो गए!!"
इंडिगो फ्लाइट की हुई तारीफ
कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर इंडिगो और इसके सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि इंडिगो की उड़ान के पायलट ने अपने स्पीकर सिस्टम पर भारत की बड़ी उपलब्धि की घोषणा की और अपने यात्रियों को भारत के लिए गौरवपूर्ण क्षण के बारे में अपडेट रखा, यह काफी सराहनीय है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।