विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तरकाशी: हिटाणू के पास भागीरथी नदी में गिरी कार, दो शिक्षक लापता; रेस्क्यू आपरेशन जारी

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 03 Oct 2021 12:52 PM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 07:22 PM (IST)

Uttarkashi Road Accident डुंडा तहसील के अंतर्गत देवीधार-रनाड़ी मोटर मार्ग पर हिटाणू के पास एक कार अनियंत्रित होकर भागीरथी में ...और पढ़ें

उत्तरकाशी: हिटाणू के पास भागीरथी नदी में गिरी कार, दो शिक्षक लापता; रेस्क्यू आपरेशन जारी।
उत्तरकाशी: हिटाणू के पास भागीरथी नदी में गिरी कार, दो शिक्षक लापता; रेस्क्यू आपरेशन जारी।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। Uttarkashi Road Accident तहसील डुंडा के अंतर्गत देवीधार-रनाड़ी मोटर मार्ग पर हिटाणू के पास रविवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। इस कार में दो शिक्षक सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और उनकी तलाश में जुट गई है। टिहरी से पहुंची जल पुलिस की टीम ने खोजबचाव अभियान चलाया, लेकिन रविवार की देर शाम तक दोनों शिक्षकों का कोई पता नहीं चल पाया।

बुद्धिलाल निवासी ग्राम डांग जुवा भल्डियाना (टिहरी गढ़वाल) और बिजेंद्र जोशी ग्राम भेलुन्ता थाना लंबगांव (टिहरी गढ़वाल) गत शनिवार को माजफ गांव में रिश्तेदारी में आए थे। रविवार दस बजे के करीब माजफ से टिहरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर हिटाणू के पास कार अनियंत्रित हो गई और सीधे भागीरथी नदी में जा गिरी। इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन को दी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य मोचन बल के साथ जल पुलिस की टीम व आपदा प्रबंधन की टीम रविवार शाम तक खोजबीन में जुटी रही, लेकिन दोनों शिक्षकों और कार का कोई पता नहीं चल पाया है। देर शाम तलाशी अभियान रोक दिया गया।

शिक्षकों के लापता होने से शोक की लहर

लंबगांव: प्रतापनगर प्रखंड में कार्यरत दो शिक्षकों के दुर्घटना में लापता होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। दोनों शिक्षक निजी वाहन से प्रतापनगर से उत्तरकाशी जा रहे थे और मांजफ गांव के पास वाहन भागीरथी नदी में जा गिरा, जिससे दोनों शिक्षक लापता हो गए।

प्रधान भेलुंता दिनेश जोशी ने बताया कि शिक्षक द्वारिका प्रसाद और बुद्धिलाल प्रतापनगर में लंबे समय से कार्यरत थे। दुर्घटना में शिक्षकों के लापता होने से छात्रों व अभिभावकों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- पांवटा साहिब के युवकों की गाड़ी हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर