विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तरकाशी में जलप्रलय... गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं; NDRF ने तलाशी अभियान किया तेज

Published: Thu, 07 Aug 2025 06:46 AM (IST)

मंगलवार को आई बाढ़ और मलबे के तेज बहाव ने गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव वाइब्रेंट विलेज धराली को तहस-नहस ...और पढ़ें

गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं (फोटो- एएनआई)
गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. गंगोत्री के बीच फंसे महाराष्ट्र के 24 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा
  2. तलाश के लिए खोजी कुत्तों के साथ ही ड्रोन सर्वे की मदद ली जा रही

 जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी से मंगलवार देर रात मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए विभिन्न राज्यों के करीब 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें मुंबई और कर्नाटक के करीब 64 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र के 24 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा

हालांकि केंद्र ने कनेक्टिविटी बहाल होने पर उनसे संपर्क होने की उम्मीद जताई है। उधर, प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि उत्तरकाशी और गंगोत्री के बीच फंसे महाराष्ट्र के 24 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह जानकारी उनके महाराष्ट्र निवासी मित्र शेखर चौधरी ने दी है।

NDRF और ITBP की टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी है

मलबे से पटे उत्तरकाशी के धराली में जिंदगी की तलाश के लिए खोजी कुत्तों के साथ ही ड्रोन सर्वे की मदद ली जा रही है। बचाव कार्य में जुटीं सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आइटीबीपी की टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

13 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

अब तक 13 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। जिसमें सेना के रेस्क्यू के दौरान घायल होने वाले 11 जवान, 2 स्थानीय लोग शामिल है। वहीं, 2 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें से 1 मृतक की पहचान हुई है। दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि सेना के नौ जवानों सहित 19 लोग लापता हैं।

173 पुलिस अधिकारी व जवान बचाव कार्य में जुटे

राहत एवं बचाव कार्य के लिए 10 पुलिस उपाधीक्षक, 160 पुलिस कर्मी, उत्तरकाशी में रहे एसपी रैंक के तीन पुलिस अधिकारी को रवाना किया गया है। 1 कंपनी पीएसी व 1 कंपनी आपदा राहत दल समेत कुल 173 पुलिस अधिकारी व जवान जुटे हुए हैं। डीएनए सैंपलिंग के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम उत्तरकाशी के लिए रवाना हुई है। धीरेंद्र सिंह गुंज्याल (पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था)

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में मानसून दिखा रहा तबाही का मंजर, यूपी-बिहार में भारी बारिश की चेतावनी; उत्तरकाशी में बचाव कार्य जारी