विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UKSSSC Paper Leak : हाकम सिंह रावत के दो और भवन किए गए ध्‍वस्‍त, अभी नहीं तोड़ा गया आलीशान रिसॉर्ट

By Shailendra prasadEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sat, 08 Oct 2022 02:30 PM (IST)

UKSSSC Paper Leak हाकम सिंह रावत के सांकरी सिदरी स्थित अवैध रिजार्ट व होमस्टे के दो भवन शनिवार को ध्वस्त ...और पढ़ें

UKSSSC Paper Leak : दो भवन शनिवार को किए गए ध्वस्त। जागरण
UKSSSC Paper Leak : दो भवन शनिवार को किए गए ध्वस्त। जागरण

टीम जागरण, उत्तरकाशी : UKSSSC Paper Leak : यूकेएसएसएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले के मास्टर माइंड हाकम सिंह रावत के सांकरी सिदरी स्थित अवैध रिजार्ट व होमस्टे के दो भवन शनिवार को ध्वस्त किए गए। इस दौरान हाकम सिंह की दोनों पत्नियों सहित कई रिश्तेदारों ने राजस्व टीम का विरोध किया।

नौकरशाहों और नेताओं की ऐशगाह बने आलीशान रिसॉर्ट नहीं तोड़ा

वहीं अभी हाकम सिंह रावत का आलीशान रिसॉर्ट नहीं तोड़ा गया है। यह वहीं रिसॉर्ट है जो प्रदेश के कुछ बड़े नौकरशाहों और नेताओं के लिए ऐशगाह बना हुआ था।

इससे पहले मंगलवार को वन विभाग की भूमि पर बने दो रिजार्ट को ध्वस्त किया गया। इन रिसॉर्ट को तोड़ने से पहले हाकम सिंह के परिवार को रिसॉर्ट में लगी इमारती लकड़ी व अन्य सामान हटाने का पूरा मौका दिया गया।