Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gangotri Highway पर दर्दनाक हादसा, दो गाड़ियों पर गिरी चट्टान... एक की मौत, कई घायल

    Updated: Fri, 31 May 2024 02:28 PM (IST)

    Gangotri Highway Accident गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबराणी के पास चट्टान गिरने के कारण एक-दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे वाली जगह पर इन दिनों सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़क की बाहरी तरफ के पुश्ता का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस जगह पर ऊपरी पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिरने का क्रम जारी है।

    Hero Image
    Gangotri Highway Accident: हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। Gangotri Highway Accident: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबराणी के पास चट्टान गिरने के कारण एक-दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से चिकित्सालय को भेज दिया गया है। गंभीर घायलों को हेली से एम्स भेजा जा रहा है।घटनास्थल के दोनों तरफ का ट्रैफिक फिलहाल रोका गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्घटना में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना में तीन घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी लाया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आपदा क्‍यूआरटी टीम घटना स्थल पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया।

    बताया गया कि हादसे वाली जगह पर इन दिनों सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़क की बाहरी तरफ के पुश्ता का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस जगह पर ऊपरी पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिरने का क्रम जारी है।

    घायल

    1- सुभाष वोनियाल पुत्र होमा वोनियाल उम्र-40 वर्ष निवासी ग्राम कचटा थाना कालसी देहरादून (गम्भीर घायल)

    2- बीना वोनियाल पत्नी सुभाष वोनियाल निवासी उपरोक्त उम्र- 38 वर्ष

    3- दिव्यांशु पुत्र सुभाष उम्र-18 वर्ष निवासी उपरोक्त

    4- हिमांशु पुत्र सुभाष उम्र- 16 वर्ष निवासी उपरोक्त

    5- मीरा पत्नी नितेश निवासी मुजफ्फरनगर उम्र- 35 वर्ष

    6- विशाखा पुत्री नितेश उम्र 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त (गम्भीर घायल)

    7- राधा पुत्री नितेश उम्र- 16 वर्ष

    8- नितेश निवासी मुजफ्फर नगर