Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    उत्तरकाशी में महिलाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2022 11:16 PM (IST)

    भारत विकास परिषद वीरांगना महिला समूह ने उत्तरकाशी में तिरंगा यात्रा निकाली(

    Hero Image
    उत्तरकाशी में महिलाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

    उत्तरकाशी में महिलाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : भारत विकास परिषद वीरांगना महिला समूह ने उत्तरकाशी में तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें वीरांगना दल ने भारत माता के जयकारे और देश भक्ति के गीत और कविता की भी प्रस्तुति दी। इस दौरान सब्जी व फल विक्रेता तस्दीक खान ने महिलाओं और बच्चों को फल वितरित किए। जबकि अमरिकन पुरी और उनके साथियों ने वीरांगना तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की। मंगलवार की शाम को विश्वनाथ मंदिर परिसर से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। जो मुख्य बाजार, बस अड्डा, भटवाड़ी रोड, भैरव चौक होते हुए हनुमान चौका पर पहुंचा। जिसके बाद हनुमान चौक से विभिन्न संगठनों ने बाइक रैली निकाली। वीरांगना समूह की तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिकों की पत्नी, शिक्षिकाएं व अन्य महिलाएं शामिल रही। इस अवसर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, वैष्णवी राणा, अनिता डोडी, संगीता जोशी, वंदना चौहान, संगीता भंडारी, दुर्गा चौहान, सोनिका, किरण, निधि गुप्ता, पवना, यशोदा पंवार, संतोषी आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें