यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिक्षक ने दस साल की बच्ची को पीटा, रीड़ की हड्डी पर आई चोट
प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ने वाली 10 वर्षीय बालिका को एक शिक्षक ने बेहरमी से पीटा। बालिका के पांव और रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: टिहरी के लंबगांव क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक दस साल की बालिका के साथ शिक्षक के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बालिका के पिता की तहरीर पर उत्तरकाशी कोतवाली में बाल संरक्षण अधिनियम तथा मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा के पांव व रीड की हड्डी पर चोट आई है।
लंबगांव के निकट एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ने वाली 10 वर्षीय बालिका को एक शिक्षक ने बेहरमी से पीटा। जिस पर बालिका ने स्कूल जाने से मना किया तथा अपनी पीठ व पांव पर दर्द बताया। परिजनों के पूछने पर उसी स्कूल में पढ़ने वाले बालिका के छोटे भाई ने बताया कि उसकी बहन की पिटाई शिक्षक ने की।
पढ़ें: महिला बोली, 'बेटी नहीं बचाती तो वह लड़का कुछ भी कर सकता था'
बालिका के पिता ने बेटी को पहले लंबगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया। जहां से उत्तरकाशी जिला अस्पताल में लाए। बालिका के पिता ने इसकी शिकायत चाइल्ड लाइन में की। चाइल्ड लाइन की मदद से बालिका के पिता ने कोतवाली उत्तरकाशी में आरोपी शिक्षक लाखीराम डिमरी के खिलाफ बाल संरक्षण अधिनियम व मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पढ़ें: चाकू की नोंक पर तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म
कोतवाली प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि मामला लंबगांव के निकट के एक प्राथमिक विद्यालय का है। बालिका के पिता ने तहरीर में लिखा है कि आरोपी शिक्षक ने कई बार उसकी बेटी की पिटाई की है। लेकिन इस बार बेहरमी से पीटा गया है। बालिका की मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि बालिका के पांव पर लाठी के निशान हैं तथा रीड़ की हड्डी में भी चोट बताई हैं। बालिका का एक्स-रे कराया जाएगा तथा मुकदमें को लंबगांव थाने में भेजा जाएगा।
