Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्वतारोहियों ने 6577 मीटर ऊंची गंगोत्री तृतीय चोटी पर किया सफल आरोहण

    By Edited By:
    Updated: Mon, 07 May 2018 04:57 PM (IST)

    गंगोत्री हिमालय की गंगोत्री तृतीय चोटी का सफल आरोहण करके पर्वतारोही लौटे हैं। 1 मई को नौ में से तीन पर्वतारोहियों ने चोटी का आरोहण किया।

    पर्वतारोहियों ने 6577 मीटर ऊंची गंगोत्री तृतीय चोटी पर किया सफल आरोहण

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: गंगोत्री हिमालय की गंगोत्री तृतीय चोटी का सफल आरोहण करके पर्वतारोही लौटे हैं। 6577 मीटर ऊंची गंगोत्री तृतीय चोटी के आरोहण के लिए नौ पर्वतारोही मुंबई से 21 अप्रैल का आए थे। 1 मई को नौ में से तीन पर्वतारोहियों ने चोटी का आरोहण किया तथा शनिवार को ये पर्वतारोही उत्तरकाशी पहुंचे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगोत्री हिमालय में पर्वतारोहियों की चहल-कदमी बढ़ गई। बीते गुरुवार को आस्ट्रेलिया और जर्मनी का एक पर्वतारोही दल केदारडोम चोटी के आरोहण के लिए रवाना हुआ। जबकि, बीती 21 अप्रैल को गंगोत्री तृतीय चोटी के आरोहण के लिए साद माउंट्रेनियर्स क्लब मुबंई के नौ पर्वतारोही गए। यह पर्वतारोहियों का दल उत्तरकाशी लौट आया है। 

    यह पर्वतारोहियों का दल मुंबई के राजन देशमुख के नेतृत्व में आरोहण के लिए गया था। एवरेस्ट ट्रेक एंड टूर के संचालक सत्यपाल सिंह रावत ने बताया कि 21 अप्रैल को पर्वतारोहियों का दल गंगोत्री पहुंचा। 22 अप्रैल को नाला कैंप, 23 अप्रैल को बेस कैंप, 24 अप्रैल को कैंप वन पहुंचा। जिसके बाद पर्वतारोही आरोहण के अभ्यास में जुटे।

    1 मई की सुबह को अरूण त्रिमुख, शशिकांत भुयर व विजय पाटिल ने 6577 मीटर ऊंची गंगोत्री तृतीय का सफल आरोहण किया। 2 मई को जब आरोहण करके पर्वतारोही व टीम के अन्य सदस्य लौटे तो 2 मई की रात से लेकर सुबह तक जमकर बर्फबारी हुई। जो पर्वतारोहियों के लिए रोमांच से भरी रात रही। पर्वतारोहियों में सिद्धार्थ राजन, श्रीधर थटर्जी, केदार पवांगी, डॉ. रघुनाथ गोडबोले, वरदा शामिल थे। ये पर्वतारोही बादलपुर ठाणे मुंबई के हैं। 

    यह भी पढ़ें: बीईजी सेंटर के पर्वतारोही दल ने सतोपंथ की चोटी पर फहराया तिरंगा

     यह भी पढ़ें: नुंग्शी-ताशी ने न्‍यूजीलैंड के माउंट कुक पर फहराया तिरंगा

    comedy show banner
    comedy show banner