Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीईजी सेंटर के पर्वतारोही दल ने सतोपंथ की चोटी पर फहराया तिरंगा

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 08 Oct 2017 08:59 PM (IST)

    रुड़की स्थित बीईजी ग्रुप सेंटर के पर्वतारोही दल ने सतोपंथ चोटी तिरंगा फहराया। इस अभियान दल में तीन अधिकारी, एक जेसीओ समेत 13 सैन्यकर्मी शामिल थे।

    बीईजी सेंटर के पर्वतारोही दल ने सतोपंथ की चोटी पर फहराया तिरंगा

    रुड़की, [जेएनएन]: बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप सेंटर के पर्वतारोही दल ने उत्तरकाशी की सतोपंथ चोटी तिरंगा फहराया। शनिवार को इस पर्वतारोही दल के रुड़की लौटने पर बीईजी में उनका स्वागत किया गया। 

    पिछले माह एक सितंबर को बीईजी के कमांडेंट ब्रिगेडियर एसके कटारिया ने मेजर पीके राय के नेतृत्व वाले 13 सदस्यीय पर्वतारोही दल को उत्तरकाशी के लिए रवाना किया था। यह दल ओली, जोशीमठ में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भोजवासा, वासु की ताल, नंदन वन होते हुए सतोपंत चोटी पर पहुंचा था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खराब मौसम और बर्फ से ढकी दुर्गम चोटियों पर चढऩा आसाना नहीं था। लेकिन पर्वतारोही दल ने सारी चुनौतियों को पार कर यहां तिरंगे के साथ-साथ बंगाल सैपर्स का झंडा भी फहराया। शनिवार को यह दल वापस बीईजी पहुंचा।

     इस मौके पर कमांडेंट ब्रिगेडियर एसके कटारिया ने कहा कि इस पर्वतारोही दल ने बीईजी का नाम रोशन किया है। यह बीईजी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस अभियान दल में तीन अधिकारी, एक जेसीओ समेत 13 सैन्यकर्मी शामिल थे।

     

    यह भी पढ़ें: बर्फीले तूफान ने रोका पर्वतारोहियों का रास्ता, केदारडोम पीक फतह कर लौटे 

    यह भी पढ़ें: नुंग्शी-ताशी ने न्‍यूजीलैंड के माउंट कुक पर फहराया तिरंगा

     

    comedy show banner
    comedy show banner